00 दीपका चौक पर दिनदहाड़े किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष, बीच सड़क पर लगभग 10 मिनट तक चले लात-घूंसे और डंडे
00 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दहशत फैलाने वाला वीडियो, सहम गए व्यापारी; पुलिस बोली— अब तक किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत
TTN डेस्क
कोरबा/दीपका।कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के व्यस्ततम दीपका चौक पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर किन्नरों और एक पिता-पुत्र के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दोनों पक्षों के लोग बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज के लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर दुकानों और घरों में बधाई मांग रहे थे, तभी दीपका चौक स्थित संजय पान पैलेस के पास उनकी वहां मौजूद लोगों से बहस हो गई।
0 चाकू और डंडों से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हंगामा करीब 10 मिनट तक चला, जिसमें सड़क पर जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक द्वारा हथियार निकालकर हमला करते हुए भी साफ देखा जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।यह चाकूबाजी करनेवाला युवक किन्नरों का साथी बताया जा रहा है। इस झड़प में दुकान के सामने लगा टीन शेड और लकड़ी का अस्थायी ढांचा भी गिर गया।
0 बाजार में मची भगदड़
दिनदहाड़े व्यस्त चौराहे पर हुए इस बवाल के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई, डर के मारे आसपास की दुकानों के शटर तुरंत गिर गए और लोग सहम कर दूर खड़े हो गए।
0 पुलिस को है रिपोर्ट का इंतजार
इस पूरी घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जा कर 




