
00 पारिवारिक विवाद के चलते मोवा इलाके में आधी रात को चली गोलियां, लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया, आरोपी गिरफ्तार।
TTN डेस्क
रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में मंगलवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपोलो मेडिकल स्टोर के पास गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। पारिवारिक विवाद से उपजे गुस्से में एक शख्स ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेन्द्र वर्मा का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि जितेन्द्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
0 पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घर से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। एफएसएल (FSL) की टीम मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहन जांच कर रही है।


