Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला कांड : रेत के “खेल” में भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जला दिया, दो साथियों की भी मौत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 कोरिया जिले के नौगई गांव में रेत तस्करी विवाद ने लिया हिंसक रूप

TTN डेस्क

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन और तस्करी के विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को उनके घर के बाहर फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जला दिया गया। इस घटना में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

मंगलवार बुधवार की दरमियानी देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े हमलावरों ने लल्ला सिंह के घर को घेर लिया। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे-पीछे हाईवा वाहन खड़ा करके रास्ता रोक दिया। इसके बाद कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार में लल्ला सिंह के अलावा उनके भाई नागेंद्र सिंह (शिक्षक), मयंक सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे। लल्ला सिंह मौके पर ही झुलसकर मर गए। बाहर निकलने वाले अन्य लोगों पर फरसों और लाठियों से हमला किया गया।

विरेंद्र सिंह (28): गले पर फरसे का वार, अंबिकापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
नागेंद्र सिंह (53): 80% जल गए, रायपुर रेफर करते समय रास्ते में मौत।
मयंक सिंह और योगेंद्र सिंह: गंभीर घायल, रायपुर रेफर।

0 क्या है पूरा विवाद?

नौगई रेत घाट का ठेका लल्ला सिंह के रिश्तेदारों ने लिया था। अवैध रेत खनन-तस्करी को लेकर मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

0।पुलिस कार्रवाई

7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।
4 आरोपी गिरफ्तार: अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी।
3 की तलाश जारी।
सरगुजा रेंज IG दीपक झा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

0 परिवार और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और CBI जांच की मांग की है।
सीएम विष्णुदेव साय: मामले की जांच चल रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज: भाजपा नेता रेत की काली कमाई में लगे हैं और अब एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं।

स्थानीय प्रभाव: लल्ला सिंह सोनहत क्षेत्र में भाजपा के प्रभावशाली नेता थे। वे पूर्व में रामचंद्र सिंहदेव के करीबी रहे, बाद में भाजपा में शामिल हुए।
यह घटना रेत माफिया की बढ़ती गुंडागर्दी को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।प pp

फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। आगे की जानकारी के लिए जांच जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.