Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Wednesday, November 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बड़ी खबर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, UP के ललितपुर में ट्रक से टकराई कार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJuly 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 बागेश्वर धाम से गुरु पूर्णिमा पूजन कर लौटते समय NH-44 पर हुआ हादसा; कार का अगला हिस्सा चकनाचूर
​कमर में आई चोट, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती; चिकित्सकों ने हालत बताई खतरे से बाहर

TTN डेस्क
​रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव यूपी में एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार दोपहर झांसी से सटे ललितपुर जिले में नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर तालबेहट के पास हुआ, जहां उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई।

​किरण सिंह देव गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने परिवार के साथ निजी धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम गए थे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया था। वहां से वापसी के दौरान यह दुर्घटना घटी।

​0 सामने से आई रफ्तार कार को बचाने में बिगड़ा संतुलन

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर हाईवे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को टकराने से बचाने के प्रयास में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने जैसे ही वाहन को मोड़ा, कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के वक्त कार की रफ्तार लगभग 80 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ उनके पीएसओ (PSO) भी मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में पीछे चल रहे थे।

​0 झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत स्थिर

​हादसे के तुरंत बाद किरण सिंह देव को झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके कमर में गहरी चोट आई है, जिससे उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है। प्राथमिक जांच व एक्स-रे/स्कैन में शरीर में किसी भी प्रकार के फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है और डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर एवं स्थिर बताया है।

​दुर्घटना की खबर मिलते ही झांसी के डीएम, एसएसपी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन मामले की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

Editors Picks

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.