Author: Nishant Manoj Sharma
असम। 27 मई को हुई गैस लीक के बाद बगजन की ऑइल फील्ड आग के गोले में तब्दील हो गई है। पिछले महीने की 27 तारीख़ को यहां गैस लीक हुई थी। तब से एक्सपर्ट की टीम इसे सुधारने के काम में लगी थी। लेकिन एक ब्लास्ट के बाद वहां आग लग गई। और यह आग अब बढ़ती ही जा रही है। ऑयल फील्ड के आस पास रहने वाले लोगो को सुरक्षित जगह पर स्थानांतित किया जा रहा है। https://twitter.com/shantanunandan2/status/1270288515864109058?s=19
भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माता की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सिंधिया और उनकी माता को बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लॉक डाउन के बाद से सिंधिया दिल्ली स्थित अपने आवास में ही है।
कोरबा। कोरबा के कोरेंटिन सेंटर में एक 2 साल की बच्ची की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है । जबकि उसकी माता पिता की रिपोर्ट निगेटिव है। कहां जा रहा है कि यह परिवार 23 मई को उड़ीसा से कोरबा, छत्तीसगढ़ वापस आया था। और इन्हें करतला ब्लॉक के रामपुर कोरेंटीने सेंटर में रखा गया था। और इनकी क्वॉरेंटाइन अवधि आज पूरी हो रही थी। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें रायपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। जिले में अब कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। जिनमें से 34 पूरी तरह से ठीक…
देश के सभी हिस्सों में बढ़ते कोरोना मरीजों की स्थिति को देखते हुए अभिभावक छात्र और शिक्षक सभी असमंजस की स्थिति में थे। ऐसे में एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त 2020 के बाद स्कूल और कॉलेज खोल दिए जाएंगे। पोखरियाल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका ध्यान पिछली कक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने में लगा हुआ है। नए सेशन का प्रारंभ देश की उस समय की स्थितियों का जायजा लेकर ही किया जाएगा।
रायपुर। आईएएस जनक पाठक पर दर्ज रेप के मामले की सुर्खियां अभी सूखी भी नहीं है कि एक रसूखदार राजनैतिक परिवार की बहू ने अपने चाचा ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए दुर्ग में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में बहू ने चाचा ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। जिस परिवार का यह मसला है वह कद्दावर राजनैतिक पृष्ठभूमि का परिवार है। दुर्ग पुलिस ने धारा 376 (2) च , 498 ए , 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने और चाचा ससुर पर बलात्कार का आरोप…
चांपा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार बलिहार सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बलिहार सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को चांपा में किया जाएगा। बलिहार सिंह जी अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में जेल मंत्री रहे थे। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। वे अपने पीछे दो पुत्र और 6 पुत्रिया का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उन्हें छत्तीसगढ़ में आर एस एस के आधार स्तंभ थे।
स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री के बड़े बयान के बाद अब सरकार ने आज एक और आदेश जारी करते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब प्रदेश में मॉल और रेस्टोरेंट पहले से निर्धारित तारीख 8 जून को नहीं खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट पहले की तरह सिर्फ पार्सल सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। लेकिन बैठ कर खाने की अनुमति नहीं होगी। पढ़े आदेश की पूरी कॉपी : CamScanner 06-06-2020 18.40.24
रायपुर। पहले निर्धारित 1 जुलाई की स्कूल खुलने की तारीख पर आज शिक्षा मंत्री ने एक मीडिया समूह से बात कर के महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह ने कहा की निर्धारित तारीख 1 जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखने हुए बहुत से अभिवावकों ने विभिन्न सोशल साइट्स के जरिए अपनी चिंता व्यक्त की थी। गौरतलब है की राज्य में अधिकतर सरकारी स्कूलों को बाहर से आने वाले श्रमिको के लिए Qurantine सेन्टर में तब्दील कर के रखा गया है। और 30 जून तक राज्य…
राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों का दौर जारी है। आज सुबह प्रदेश में 18 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई जिनमें से 3 कोरबा जिले के हैं। कोरबा में मिले तीनों मरीज क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे श्रमिक ही है। जिनमें 2 श्रमिक पाली तथा 1 पोड़ी के सेंटर से है।
कोरबा। आज सुबह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर यह जानकारी दी की उनके माता चंद्रकांता गोयल का निधन हो गया। चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी के नेता थी और माटुंगा से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थी। https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1269100434741854208?s=19
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
