Author: Nishant Manoj Sharma
जगदलपुर, 22 जून। जिले में आज करीब 4 बजकर 40 मिनट पर हल्के भूकंप के झटके महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 122 किलोमीटर पूर्वोत्तर दिशा मे और 5 किलोमीटर सतह के भीतर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 अंक दर्ज की गई। कम तीव्रता होने के कारण जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। लेकिन वैज्ञानकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में छोटे छोटे भूकंप आना एक खतरे कि घंटी की तरह है।
रायपुर। रायपुर के गोल बाजार का एक दुकानदार कोरोना संक्रमित मिला है, स्वास्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार रायपुर में सोमवार शाम तक 11 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे। दस्तावेज देखने पर पता चला की व्यक्ति गोल बाजार का एक दुकानदार है। बीच गोल बाजार का एक दुकानदार कोरोना संक्रमित मिला है अधिकारियों के अनुसार इस दुकान में हर दिन सैकड़ों ग्राहक आते हैं इसलिए अच्छे से पड़ताल की जा रही है कि दुकानदार संक्रमण के दौरान घर में था या दुकान में बैठता था। उसके बाद ही आगे ही स्थिति को लेकर कुछ कहा जा सकेगा। वहीं…
देश के विकास के साथ ऊर्जा आवश्यकता भी बढ़ रही है। ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत कोयला होने के कारण इसकी आवश्यकता पूर्व से भी अधिक मात्रा में महसूस हो रही है। महारत्न कोयला कम्पनी कोल इण्डिया लिमिटेड देश में कोयला आवश्कताओं की पूर्ति हेतु अपने 8 अनुषंगी कम्पनियों के माध्यम से कोयला उत्पादन में सक्रिय भूमिका निभाता है। आने वाले समय में भी कोल इण्डिया लिमिटेड अपने इस तमगे को बरकरार रखेगा। प्रमोद अग्रवाल, चेयरमेन कोल इण्डिया लिमिटेड ने कहा है कि हाल ही में भारत-सरकार द्वारा किए गए कमर्शियल कोल माइनिंग के फैसले से कोल इण्डिया के उत्पादन एवं…
कोरबा । काम की तलाश में मजदूरों और किसानों का दूसरे प्रदेशों या शहरों की ओर पलायन देश भर में बड़ी समस्या है। बालको संयंत्र के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर भी कुछ ऐसी ही थी। बालको प्रबंधन ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मदद से समस्याओं का विश्लेषण किया और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वावलंबन एवं आजीविका उपार्जन की दिशा में ऐसी अनेक परियोजनाएं प्रारंभ कीं जिनसे बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और किसानों को लाभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक कृषि प्रोत्साहन का परिणाम यह हुआ है कि सिंचाई सुविधाएं विकसित हुई हैं। खेती की नई…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बडी अपडेट आ रही है। कोरोना पॉजेटिव कांग्रेस विधायक ने आज ही विधानसभा में सूबे के कई सीनियर विधायकों के साथ बैठक की थी। विधायक की इस गंभीर लापरवाही के बाद अब प्रदेश के आधा दर्जन विधायकों को क्वारंटीन होना पड़ा है। सभी विधायक अपना कोरोना टेस्ट भी कराने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आज प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक थी। इस सत्र की ये पहली बैठक थी, जिसमें विधायक भी सदस्य हैं। आज दोपहर हुई इस बैठक में शामिल होने के लिए कोरोना पॉजेटिव विधायक भी पहुंचे…
प्रदेश के किसान पुत्र, किसान हितैषी श्री भूपेश बघेल एवं सिंचाई मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जो एक खुद किसान हैं के सार्थक प्रयास का ही प्रतिफल है जिससे पिछले 40 वर्षों से रुके परियोजना को गति प्रदान हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से 40 वर्षों से लंबित इस प्रोजेक्ट को बस्तर की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से तैयार किया गया है- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रायपुर, 22 जून 2020/ प्रदेश के किसान पुत्र, किसान हितैषी श्री भूपेश बघेल एवं सिंचाई मंत्री श्री रविन्द्र चौबे जो खुद एक किसान हैं के सार्थक प्रयास…
पुरी में कल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त रथयात्रा की इजाजत दी है। कोर्ट ने 18 जून के अपने फैसले जिसमें कहा गया था कि इस साल कोरोना संकट को देखते हुए रथ यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा को पलट दिया है। मंदिर प्रशासन पहले ही आयोजन की पूरी तैयारी कर चुका है। और राज्य के सीएम श्री नवीन पटनायक इसीी बाबत शाम 5:00 बजे मीटिंग करके तैयारियों काा जायजा लेंगे।
रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 39 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। सभी प्रवासी मजूदर हैं। आज शाम को ही इनकी रिपोर्ट आई। संक्रमितो में 22 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। सभी 39 संक्रमित ग्राम जर्वे के क्वारेंटाइन सेंटर में रूके थे। ये श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी से कोरबा लौटे थे। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल कोरबा में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। राज्य में सबसे अधिक संक्रमित मरीज कोरबा में मिले हैं। जर्वे में अब तक 70 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी हैं।वहीं कोरबा में कुल मरीजों की संख्या 298 पहुंच…
राजनांदगांव। प्रदेश में अभी-अभी मिले 58 नए कोरोनावायरस मरीजों में 53 राजनांदगांव से है। इसे देखते हुए जिले के कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिले में लॉकडाउन लगा दिया है। इसी के साथ राजनांदगांव राज्य में पहला ऐसा जिला बन गया है जहां लॉक डाउन 5/अनलॉक 1 के बाद फिर से एक बार पूर्ण लॉकडउन लगाया गया है। जिसके तहत लॉकडाउन वन के ही तरह केवल राशन और अन्य जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुली रहेंगी। पढ़े आदेश की पूरी कॉपी :
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय द्वारा ग्वालियर, नागपुर, अमृतसर और साबरमती रेलवे स्टेशन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। इन स्टेशनों को ठेके पर देने के लिए बोली लगाई जाएगी। 60 से लेकर 99 साल के लिए स्टेशनों को लीज पर दिया जाएगा। इसको लेकर रेल मंत्रालय ने विवरण जारी किया है : पुनर्विकसित करने और उन्हें प्रतिष्ठित सिटी सेंटर में बदलने की दृष्टि से, भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (IRSDC) ने दिसंबर 2019 में ग्वालियर, नागपुर, अमृतसर और साबरमती रेलवे स्टेशन के लिए RFQ (रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन) आमंत्रित किया था । IRSDC 50:50 के…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
