Author: Nishant Manoj Sharma
नई दिल्ली। पीएमओ की तरफ से सूचना जारी की गई है कि पीएम मोदी कल शाम 4 बजे देश को संबोधित करेंगे। आज आए एक बड़े फैसले में सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया है। हो सकता है मोदी उससे जुड़ी हुई कुछ जानकारी साझा करें। और लॉक डाउन 6 से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आए।
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच LAC पर तनाव के बीच भारत सरकार ने एक देश की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अति लोकप्रिय ऐप टिक टाक समेत 59 चाइनीज ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। जिसमे शेयर इट और जेंडर जैसी फाइल ट्रांसफर ऐप्स भी शामिल हैं।
Disney+hotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने आज टीजर रिलीज किया। जिसमे बॉलीवुड की 7 बड़ी फिल्मों के नाम हैं जो सिनेमाघर में ना रिलीज होकर सीधे इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी। इसमें 2 बड़े नाम सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ दिल बेचारा ‘ और अक्षय कुमार अभिनीत ‘ लक्ष्मी बम ‘ हैं। ट्रेलर लिंक : https://www.instagram.com/tv/CCBOK4OKlxp/?igshid=qo66rgp91vy3
Times of India की खबर है कि भारतीय रेल ने सभी ज़ोन में एक सर्कुलर जारी करते हुए सूचना दी है कि ज़ोन को 12 अगस्त तक कराई गई सभी यात्री टिकटों का पूरा रिफंड यात्रियों को देना होगा। दूसरे शब्दों में इसका मतलब यह निकलता है कि 12 अगस्त तक सभी ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। और फिलहाल चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन ज्यो का त्यों बना रहेगा। और हो सकता है कुछ जगहों पर डिमांड कों देखते हुए ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाएं। ऐसा होने पर वे ट्रेन भी स्पेशल ट्रेन की तरह ही परिचालित होंगी।…
रायपुर। कोरोना काल में लॉकडाउन वन के समय से बंद होटल मॉल्स और रेस्टोरेंट को कल से खुलने की अनुमति प्राप्त हो गई। एसोसिएशन बहुत लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। ऑर्डर के तहत होटल रेस्टोरेंट्स और मॉल्स में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। हालांकि मॉल्स में आर्केड गेम्स और सिनेमा हॉल्स को अभी खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। पढ़े पूरा ऑर्डर दूसरी तरफ राज्य के ही भीतर बस परिचालन को भी अनुमति प्रदान की गई। इसके तहत यात्रियों को 1 जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए ईपास बनाने…
बिहार के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने से आज गुरुवार को अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। गोपालगंज में 13, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बेतिया, पश्चिमी चंपारण में 2-2 लोगों की, पूर्णिया और बांका में 1-1 की मौत हुई है। वहीं दर्जनों लोगों के झुलसने की भी खबर है। गोपालगंज जिले में गुरुवार की सुबह से हो रही बारिश के बीच वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई। वज्रपात से उचकागांव में चार, मांझा में दो व विजयीपुर, कटेया एवं बरौली में एक-एक शख्स की मौत हो गई। वज्रपात में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग…
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ hotstar पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि फिल्म के मेकर्स की तरफ से आई है। फिल्म को सिर्फ पेड सब्सराइबर्स तक सीमित ना रख के सभी के लिए अवैलीबल कराया जाएगा। यह फिल्म अग्रेजी फिल्म ‘fault in our stars’ की आधिकारिक रिमेक है। और इसे मुकेश छाबड़ा ने निर्देशित किया है। और लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नई अभिनेत्री संजना संघी हैं।
रायपुर। आज घोषित हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के नतीजों में कक्षा 10वीं में मुंगेली की छात्रा प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किये…तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रशंसा साय ने 99.63 अंकों के साथ दूसरा और भारती ने 98.07 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वी में छात्र जितेंद्र वैष्णव ने 97.80 अंकों के साथ पहला, श्रेया अग्रवाल ने दूसरा और तनु यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। देखें पूरी मेरिट लिस्ट इस पीडीएफ फाइल में : HS_2020_TENTATIVE_TOP10
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 जून को प्रातः 11 बजे को जारी होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर जाकर आप देख सकते हैं।
पूरी। 284 साल में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंगलवार की सुबह कर्फ्यू के बीच शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सशर्त अनुमति दी है। कोरोना के कारण इस बार रथ यात्रा को देखते हुए पूरी में सोमवार की रात से बुधवार दोपहर 2:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। हर साल रथ यात्रा में 20 लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं किंतु इस बार यह संख्या केवल 2000 में सिमट जाएगी यह सभी भी रथयात्रा के सेवादार वह सुरक्षा कर्मी है। देखें वीडियो :
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
