Author: Nishant Manoj Sharma
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। सामुदायिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों और स्व सहायता समूहों के गठन के जरिए बालको ने अपने संयंत्र के आसपास रहने वाली महिलाओं के स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया है। बालको संचालित ‘दिशा परियोजना’ के जरिए बालको संयंत्र के समीप स्थित ग्राम दोंदरो की राजकुमारी ने अपने जीवन में रचनात्मकता के नए रंग भरे हैं। परियोजना से लाभान्वित होकर आज वह हर वर्ष लगभग 50 हजार रुपए कमा लेती हैं। लगभग पांच वर्ष पूर्व बालको ने ग्राम…
बालकोनगर, 12 दिसंबर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सिक्योरिटी टीम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरबा के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा ने सम्मानित किया। बालकोनगर थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में बालको टीम को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। बालको के प्रशासन एवं सिक्योरिटी प्रमुख श्री अवतार सिंह की अगुवाई में बालको टीम ने सम्मान ग्रहण किया। श्री मीणा ने अपने उद्बोधन में बालको सिक्योरिटी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बालकोनगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में बालको की सिक्योरिटी…
बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की परियोजना जलग्राम के अंतर्गत नाबार्ड के सहयोग से कृषि उन्नयन की दिशा में कोरबा कृषक उन्नयन प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड (के.के.यू.पी.सी.एल.) की स्थापना की थी। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व स्थापित कंपनी से जुड़े किसानों ने खेती की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आज अपना टर्न ओव्हर लगभग 40 लाख के स्तर तक पहुंचा दिया है। किसानों को इस बात की उम्मीद है कि वे मार्च 2021 तक अपना टर्न ओव्हर लगभग 80 लाख रुपए के स्तर पर ले जाएंगे। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं…
बालकोनगर। ‘‘ आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान की दिशा में हम सब एकजुट होकर काम करें। उत्पादन लागत कम करें और उत्पादन तथा उत्पादकता में बढ़ोत्तरी करें। आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर विकास का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करें। ’’ ये उद्गार बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने बालको के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्त किए। श्री पति ने ध्वज फहराया। पति ने अपने संदेश में कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समता पाना और देश की विशाल सीमाओं में रहने वाले लोगों में भाईचारा और एकता…
बालकोनगर, 4 फरवरी। 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बालको के ट्रैफिक विंग ने संयंत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली आयोजित की। बालको संयंत्र के प्रशासनिक भवन परिसर से प्रारंभ मोटर साइकिल रैली को कोरबा डी.एस.पी. श्री रामगोपाल करियारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बालको के निदेशक (धातु) श्री दीपक प्रसाद एवं निदेशक (ऊर्जा) श्री जी. वेंकटरेड्डी ने क्रमशः कास्ट हाउस-3 एवं 1200 मेगावॉट विद्युत संयंत्र परिसर में मोटरसाइकिल रैली की अगुवाई की। जागरूकता रैली बालकोनगर के श्रीरामलीला मैदान में समाप्त हुई। रैली के प्रतिभागी बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका कामगारों और जिला…
8 फरवरी। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने उत्कृष्ट सामुदायिक विकास प्रबंधन के लिए देश का प्रतिष्ठित महात्मा पुरस्कार-2020 जीता। महात्मा पुरस्कार प्रति वर्ष सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के ऐसे संगठनों को दिया जाता है जिनके सामुदायिक विकास कार्यों का बड़ा सकारात्मक प्रभाव नागरिकों पर होता है। पुरस्कार वितरण समारोह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में 30 जनवरी, 2021 को आयोजित हुआ। बालकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने पुरस्कार मिलने पर बालको परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अपनी सामुदायिक विकास परियोजनाओं के जरिए बालको ने जरूरतमंद नागरिकों की उत्तरोत्तर प्रगति की…
कोरबा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संस्थापक और जिला चिकित्सालय के पूर्व सिविल सर्जन (चिकित्सा गुरु) डॉक्टर जी एल वाधवानी का शनिवार की देर रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोरबा स्थित मुक्तिधाम में शाम 4:00 बजे किया जाएगा । उनके निधन से जहां एनकेएच परिवार स्तब्ध व सदमे में है, वहीं मेडिकल एसोसिएशन और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 70 वर्षीय डॉक्टर वाधवानी सरल, सहज स्वभाव और मिलनसार के अलावा लोगों की सेवा भाव के नाम से जाने जाते थे। ज्ञात हो कि डॉक्टर वाधवानी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्हें न्यू…
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा माता पिता बन गए हैं। विराट कोहली ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी दी के उनके घर एक बच्ची का जम्म हुआ है। विराट ने आगे कहा कि अनुष्का और और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ है। और उन्हें थोड़ी privacy की जरूरत है। पोस्ट : https://twitter.com/imVkohli/status/1348580955594768385?s=19
एजेंसी। अटकलें तेज है कि चाइना के सबसे अमीर व्यक्ति और वेबसाइट अलीबाबा के फाउंडर जैक मा लापता हैं। जैक आखरी बार अपनी कंपनी के आईपीओ के रद्द होने के मौके पर नवंबर में मीडिया के सामने आए थे। उनकी गायब होने की अटकलें तब और तेज़ हो गई जब वे अपने ही रियलिटी शो ‘Africa’s business heroes’ के फाइनल एपिसोड में शामिल नहीं हुए। उनकी कंपनी के आईपीओ के रद्द होने के बाद चाइनीज गवर्मेंट ने उन्हें देश छोड़ कर नहीं जाने की हिदायत दी थी।
नई दिल्ली। भारत में अब दो कोरोना वैक्सीन का इमर्जेंसी केस में इस्तेमाल किया जा सकता है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) के एक्सपर्ट पैनल ने शनिवार को भारत बायोटेक की को वैक्सिन को भी कड़े नियम के साथ इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। इसके पहले सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा विकसित की जा रही वैक्सीन कोविशिल्ड को भी इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी इस पैनल द्वारा दी गई थी। अब सब की निगाहें ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया DCGI के ऊपर है। जहां दोनों कंपनियां अपनी रिसर्च का डाटा शेयर करेंगी। और सब सही होने पर वेक्सिन के सार्वजनिक इस्तेमाल…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
