Author: Nishant Manoj Sharma
कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को आज हार्ट अटैक आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। गांगुली की उम्र 48 वर्ष है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है। आधिकारिक बयान के अनुसार उनकी एंजियोप्लास्टी की जा रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर सौरव गांगुली की जल्द रिकवरी की कामना की। https://twitter.com/MamataOfficial/status/1345289600898514944?s=19
कोरबा। स्वामी विवेकानंद मार्ग निवासियों ने दशहरा पर्व मिल जुल कर मनाया।इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य प्रेमसुख अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, उमेश अग्रवाल ने परस्पर प्रेम,सद्भावना व सहयोग की भावना को और भी मजबूत करने की बात कही।समिति के सदस्यों ने सेवाभावी कार्यों में भी अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।आयोजन में बच्चों व महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया।
नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बिहार में पीएम मोदी ने आज सासाराम, गया और उसके बाद आखिर में भागलपुर में रैली की। सबसे आखिर में भागलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरजेडी की तरफ से किए गए सरकारी नौकरी के दावे पर हमला बोला। उन्होंने इसे रिश्वत का जरिया करार देते हुए कहा कि बिहार में विकास हो, निवेश आए इसे कौन सुनश्चित करेगा। उन्होंने पूछा कि ये वो करेगा जिन्होंने सुशासन दिया है या फिर वो जिन्होंने जंगलराज दिया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले बिहार…
मुफ्त वैक्सीन देने को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच मप्र, तमिलनाडु के सीएम ने भी किया मुफ्त वैक्सीन देने का एलान नई दिल्ली (एजेंंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र में राज्य के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के वादे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ने जहां अपने राज्यों में मुफ्त वैक्सीन देने का एलान किया, वहीं कांग्रेस ने इस वादे के लिए भाजपा की आलोचना की। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने इस वादे के लिए भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी के…
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी को जल्द ही बंद किया जा सकता है। देश भर में डॉक्टरों द्वारा इस थेरेपी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। भारत में अगस्त में चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा किए गए सबसे बड़े रेंडम सर्वे में यह बात निकलकर सामने आई कि कोविड-19 रोगियों को फायदा पहुंचाने में प्लाज्मा थेरेपी नाकाम है। इस अध्ययन में पाया गया कि प्लाज्मा विशेष रूप से इलाज करा रहे मरीजों में मृत्यु दर को कम नहीं कर पा रही है और कोविड-19 से हालत…
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के चलते इस वक्त भले ही दुनिया लॉकडाउन के फेज से बाहर आ रही हो, लेकिन इसका खतरा नहीं टला है। ऐसे में इस वक्त सभी की नजरें उन वैज्ञानिकों और दवा कंपनियों पर टिकी हुईं हैं जो कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्य स्वामीनाथन ने बुधवार को कहा कि 2021 की शुरुआत में कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल के लिए एक नहीं कम से कम दो दवाईयां आ जाएंगी। स्वामीनाथन ने कहा- एक सबसे बड़ी सीख और एक सकारात्मक चीज जो कोरोना महामारी के…
सारण (एजेंसी)। सारण जिले की परसा विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय के समर्थन में बुधवार को एक चुनावी जनसभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेज प्रताप यादव की पत्नी और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश बुरी तरह भड़क गए। नीतीश कुमार ने नारे लगाने वालों से कहा, अगर आप हमें वोट नहीं देना चाहते हैं तो मत दीजिए, लेकिन अवरोध मत तैयार करिए। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि…
नई दिल्ली (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में उपचुनावों को लेकर जारी सियासी वार पलटवार के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर बुरी तरह घिर गए हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में कमलनाथ को नोटिस जारी करके 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से डिटेल रिपोर्ट तलब की थी। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर कमलनाथ के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने को कहा था। राष्ट्रीय…
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने रविवार को स्वीकार किया कि देश के कुछ जिलों में सीमित संख्या में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने साप्ताहिक सोशल मीडिया कार्यक्रम संडे संवाद में यह बात कही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिए गए बयान जिसमें राज्य के कुछ क्षेत्रों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की बात को स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह कुछ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में होने की उम्मीद…
पटियाला/मानसा/चंडीगढ़ (एजेंसी)। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में चल रहे किसानों के धरने में शनिवार को पटियाला और मानसा में एक-एक किसान की मौत हो गई। इससे पहले आंदोलन में शामिल चार किसानों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल छह किसानों की जान जा चुकी है। इस बीच, खेती कानूनों के विरोध में अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, मुक्तसर, रोपड़ और संगरूर में किसानों का धरना- प्रदर्शन जारी रहा और भाजपा नेताओं के घर का घेराव किया। उधर, फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन 21 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। पटियाला के गांव महिमदपुर जट्टां…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
