Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा। लॉकडाउन 5 या अनलॉक 1 मैं दुकानदारों को दी जाने वाली छूट का दौर जारी है। उसी के तहत आज दुकान खोलने की समयावधि में आंशिक बदलाव करते हुए कलेक्टर ऑफिस ने एक आदेश जारी किया। जिसके तहत अब दुकाने सुबह 7:00 से शाम 5:00 की जगह सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रह सकेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के बाकी सारे नियम यथावत रहेंगे। पढ़े आदेश की कॉपी : 8459, 02_06_2020 दुकानों का समय सुबह 7_00 से शाम 7_00 बजे तक
अमेरिका में हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं | कर्फ्यू बढ़ाकर अब 40 शहरों में कर दिया गया है. हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ का दौर जारी है. अब गोरे भी सड़क पर आ गए हैं. विरोध के स्वर बहुत तेज हैं. बंकर से राष्ट्रपति ट्रम्प ने गवर्नर्स के साथ कॉन्फ्रेंसिंग की. कठोर एक्शन के लिए उकसाया।
कोरबा! अभी-अभी: कोरबा जिले में दो और कोरोंना मरीजों की पुष्टि हुई है। एक मरीज कटघोरा तथा दूसरा बताती, करतला का है। दोनों मरीजों को कोविड हॉस्पिटल कोरबा में लाया जा रहा है। जिले में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 53 हो गई है।
रायपुर। राज्य सरकार ने आज 2 अलग अलग आदेश जारी करते हुए सिटी बस के संचालन और स्थानीय पथ विक्रेताओं ( गुपचुप, समोसे के ठेले इत्यादि) को शर्तों के साथ काम शुरू करने की छूट दे दी है। *कल से शुरू होंगी सिटी बस सिटी बस के संचालन के संबंध में बस संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों का पालन करना होगा। जिसके तहत ड्राइवर का कैंपर्टमेंट बाकी यात्रियो से अलग रखना होगा। अंतरजिला बस संचालन में सभी यात्रियों को epass रखना अनिवार्य होगा। *बाकी शर्तें पढ़े ऑर्डर की कॉपी में : * पथ विक्रेताओं को भी राहत एक दूसरे…
वायरस के लिए 100 से अधिक टीके विश्व स्तर पर विकसित किए जा रहे हैं, और चीन में पांच टीके विकसित और परीक्षित किए जा रहे हैं। नई दिल्ली। चीन की एक सरकारी संस्था ने घोषणा की है कि देश में बनाया जा रहा कोरोना वाइरस का टीका साल के अंत तक इस्तेमाल के लिए तैयार होगा। यह टीका Wuhan Biological Products Research Institute और Beijing Biological Products Research Institute के द्वारा मिल के विकसित किया जा रहा है। और इसने मानव परीक्षण के दो चरणों को सफलता पूर्वक पार कर लिया है। चीन की राज्य अधिग्रहीत संस्था STATE OWNED…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल पे वोकल वाले आहवान के बाद देश में #BycottChina हैशटैग हर सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। जिसके तहत लोग चीन में बनी ऐप्स का विरोध कर रहे हैं। और उन्हें अपने स्मार्टफोन से unistall करने की बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐप ‘ Remove china apps ‘ का धड़ल्ले से इस्तमाल हो रहा है। और कुछ ही घंटो में playstore में इसके 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स रिकॉर्ड किए गए। यह ऐप दावा करता है कि ये आपके स्मार्टफोन में मौजूद हर ऐप को स्कैन कर के आपको…
सुपरस्टार सलमान खान की कई फिल्मों जैसे दबंग, वांटेड और एक था टाइगर में संगीत दे चुके मशहूर संगीतकार जोड़ी साजीद – वाजीद के वाजिद खान का 42 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। मुंबई की एक अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसें ली। सोनू निगम ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। https://www.facebook.com/108049556340/posts/10158233050851341/
कोरबा। प्री मानसून की पहली बौछार में ही कटघोरा की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। पहले से ही जर्जर सड़को में समय समय पर मरम्मत कर के काम चलाया जा रहा था। लेकिन पहली बारिश में ही सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई। देखें यह विडियो :
रायपुर 31 मई 2020। आज लॉकडाउन 4.0 खत्म हो गया है। 1 जून से लॉकडाउन का 5वां चरण यानि अनलॉक-1 शुरू किया जायेगा। अनलॉक-1 में केंद्र सरकार ने बहुत की नयी छूट दी है, जिसके तहत अंतर्राज्यीय परिवहन की छूट, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट सहित अन्य जरूरी चीजों को खोलने की इजाजत होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में फिलहाल इन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने ई-पास की जरूरतों को हटा दिया है, लेकिन प्रदेश में बिना ई-पास के दूसरे राज्यों में जाने पर प्रतिबंध रहेगा। राज्य सरकार ने अंतर्राज्यीय परिवहन पर अभी बैन बरकरार रखा है। जीएडी की तरफ से सचिव…
कोरबा। एफसीआई कॉलोनी के पास स्थित कोसा बाड़ी में शाम 6:30 बजे आग लग गई। मौसम बदलते ही वहां गाज गिरने से आग लगने की बात प्रत्यक्षदर्शी कह रहे है।फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई है वहीं बारिश भी शुरू हो गई है जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिल रही है। देखें वीडीयो :
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
