Author: Nishant Manoj Sharma
मुम्बई। सिंगर बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर को निधन हो गया। अगस्त महीने के पहले हफ्ते में उन्हें कोविड टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाला सुब्रमण्यम 74 वर्ष के थे। उनके पुत्र एसपी चरण ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी थी। उन्होंने कहा की मेरे पिता ने 1:04 मिनट पर अंतिम सांस ली।
मुम्बई। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के लेजेंड और मशहूर कॉमेंटेटर डिन जोन्स का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे मुंबई की एक 7 सितारा होटल में स्टार स्पोर्ट्स की कॉमेंटेटर टीम का हिस्सा थे। जो अभी यूएई में जारी आईपीएल में मुंबई से ही ऑफट्यूब कमेंट्री कर रही है। जोन्स ने अपने क्रिकेटिंग कैरियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले और 46 की औसत से 3631 रन बनाए। जोन्स ऐलान बॉर्डर की मशरूम ऑस्ट्रेलियन टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने 164 वनडे मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उनकी उम्र 59 वर्ष थी।
किसानों का रेल रोको आंदोलन: १४ ट्रेनों का संचालन रद्द, राज्य सरकार अलर्ट चंडीगढ़ (एजेंसी)। केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन आज से शुरू हो गया है। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी हिदायतों के तहत, २४ से २६ सितंबर तक ४८ घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है। हिदायत दी गई है कि किसानों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाए और उन पर कोई जबरदस्ती न की जाए। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा, सिविल सर्जनों, डाक्टरों और पैरामेडिकल…
लखनऊ (एजेंसी)। यूपी की योगी सरकार महिला अपराध को लेकर और सख्त हो गई है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की शामत होगी। सरकार दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन दुराचारी चलाएगा। ऐसे अपराधियों के पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। योगी ने कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे। सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले अपराधियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराओ। ऐसे अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के…
मुम्बई। एमजी मोटर इंडिया ने गुरुवार को नई एसयूवी कार ग्लोस्टर का अनावरण किया। यह कंपनी की ऑटोनोमस ड्राइविंग लेवल 1 फीचर से लैस पहली कार है। जिसका मतलब यह हुआ के यह कार सेंसर्स और कैमरा की सहायता से खुद ही पार्क हो सकती है। और पार्किंग एरिया से निकल सकती है। ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्ट का फीचर देने वाली एमजी देश की पहली कंपनी है। कंपनी ने साथ ही साथ ग्लोस्टर की प्रिबुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक चाहे तो अपने नजदीकी एमजी शोरूम या ऑनलाइन भी 1 लाख रु देकर इस कार की प्रीबुकिंग करा सकते हैं।…
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के संगठित और असंगठित दोनों प्रकार के श्रमिकों को सुविधाएं देने के लिए नए श्रम विधेयक को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई। इस कानून से नौकरीपेशा लोगों को मुनाफा होगा। अब ग्रेच्युटी लेने के लिए नौकरीपेशा लोगों को पांच साल तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्रेच्युटी पांच साल की जगह एक साल में मिल सकती है। अभी ग्रेच्युटी का लाभ पाने के लिए एक ही कंपनी में कम से कम पांच साल काम करना जरूरी है। नए प्रावधानों के अनुसार, अब कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले कर्मचारियों को उनके वेतन के साथ-साथ ग्रेच्युटी…
मुंबई, एजेंसी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़़े ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे घिर गए हैं। ड्रग्स केस की जांच कर रहे नॉर्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इस कड़ी में फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा से एनसीबी पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ होगी। जानकारी के मुताबित 50 से ज्यादा बॉलीवुड सितारे एनसीबी की रडार पर हैं। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से कहा गया कि राकुल…
कहा- निजी स्वार्थ के लिए किसानों को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व निष्प्रभावी हो गया है, यह कृषि को नहीं समझता है और पार्टी अपने निहित स्वार्थों के लिए किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये बयान समाचार एजेंसी एएनआइ को दिए एक्सलूसिव इंटरव्यू में दिया है। एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, तोमर ने कृषि बिलों के विरोध पर कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और कहा कि विपक्षी पार्टी अच्छे लोगों की बात…
नई दिल्ली 23 सितंबर 2020। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 11 सितंबर को उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। 11 सितंबर को ही सुरेश अंगड़ी ने खुद ट्वीट करके अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इससे पहले भी कई नेताओं की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। यूपी की दो मंत्रियों कमल रानी और चेतन चौहान की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय तृणमूल…
नई दिल्ली (एजेंसी)। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस पायल घोष ने रेप का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी। सतपुते ने कहा, अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस में मीटिंग फिक्स की और वहां…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
