Author: Nishant Manoj Sharma

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने केंद्र सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान केंद्र द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार से पूछा कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई। इस पर केंद्र ने कहा कि उसके पास इस संबंध में आंकड़ा नहीं है। वहीं, अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार को इस मसले पर घेरा है। कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में मोदी सरकार को घेरा और ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी…

Read More

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई में एक पूर्व नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगाया था। उद्धठ ठाकरे को लेकर एक कॉर्टून व्हाट्सऐप पर शेयर करने के कारण शिवसैनिकों ने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी थी। इस हमले में उनकी आंख में काफी चोटें आई थीं। मुंबई पुलिस ने आनन-फानन में एक्शन लेते हुए शिवसेना के कमलेश कदम चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया था, जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई। शिवसैनिकों पर पिटाई का आरोप लगाने वाले नौसेना के पूर्व अधिकारी ने आज मुंबई में राज्यपाल…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद प्रदान करने के लिए 30 मार्च को 90 दिनों के लिए लाई गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज इंश्योरेंस स्कीम का विस्तार कर दिया गया है। इस योजना को 90 दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। एक सरकारी रिलीज से यह जानकारी प्राप्त हुई है। यह योजना सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित उन सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले लोगों के लिए लाई गई थी, जो कोरोना के मरीजों से सीधे संपर्क में आते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। ऐसे लोगों को संक्रमित होने का खतरा काफी…

Read More

कंगना रनौत ने जया बच्चन को फिर घेरा: आपने और आपकी इंडस्ट्री ने कौन सी थाली दी है? नई दिल्ली (एजेंसी)। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में घमासान जारी है। ड्रग विवाद पर बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है और अब खुलकर जुबानी जंग हो रही है। जया बच्चन की ओर से संसद में दिए गए बयान ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को राज्यसभा में जया बच्चन के बयान जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं को लेकर एक बार फिर से कंगना रनौत…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले चार महीने से तनाव कायम है। बीते कुछ महीनों में सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हवाई फायरिंग से लेकर हिंसक झड़प तक देखने को मिली है। इस बीच मोदी सरकार ने बुधवार को संसद में बताया है कि पिछले 6 महीने में भारत-चीन की सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। नित्यानंद राय ने राज्यसभा…

Read More

कठुआ (एजेंसी)। सीबीआइ ने पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह पर शिकंजा कसते हुए आज मंगलवार सुबह एक साथ जम्मू, कठुआ और राजबाग स्थित उनके आवास पर छापामारी की। सीबीआइ टीम भरी दल-बल के साथ सीधे पूर्व सांसद के घर पहुंची, इस बारे में उन्होंने जिला पुलिस को भी सूचित नहीं किया था। घर में प्रवेश करने के बाद जिला पुलिस को इस छापामारी के बारे में पता चला। आपको जानकारी हो कि सीबीआइ पिछले एक माह से लाल सिंह द्वारा बनाए गए आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर धन जुटाने और सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर जांच कर…

Read More

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की पृष्ठभूमि में सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि इस स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोर के साथ व्यस्त हैं। उन्होंने ट्वीट किया, कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े इस हफ्ते 50 लाख हो जाएंगे और अस्पतालों में करा रहे मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो जाएगी। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना वायरस देशभर में फैल गया। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा, मोदी सरकार ने कहा कि आत्मनिर्भर…

Read More

स्पीकर ने सदन की कार्रवाई से हटाने का आदेश दिया तो सांसद को नहीं हुआ अपनी गलती का अहसास, बार-बार पूछते रहे आखिर उन्होंने क्या गलत कह दिया… नई दिल्ली (एजेंसी)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे को लेकर टिप्पणी कर दी, जिस पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और मांग की कि वे बिना शर्त माफी मांगें। स्पीकर ने सौगत रॉय की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया। शून्यकाल में टीएमसी सांसद…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गत दो अगस्त को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए थे. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद निगेटिव होने पर उनको 14 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन 18 अगस्त को उनको थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के चलते एम्स में एडमिट कराया गया. इसके बाद 31 अगस्त को वह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए।इस संबंध विस्तृत…

Read More

रीवा (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में तैनात एक लिपिक के यहां आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को छापा मारा। जिसमें पांच करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। ईओडब्ल्यू को हनुमना तहसील के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में सहायक ग्रेड तीन के पद पर तैनात महेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ दो दर्जन शिक्षकों द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत मिली थी। शिकायत में लिपिक पर शिक्षकों के एरियर्स की राशि और अन्य क्लेम का गबन करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद मामला दर्ज किया गया। इसके बाद शु्क्रवार सुबह ईओडब्ल्यू…

Read More