Author: Nishant Manoj Sharma
कटक। संबलपुर में महानदी पर बने हीराकुण्ड डैम के 64 में से 46 गेट खोल दिए गए हैं। महानदी में छत्तीसगढ़ में हुई भारी वर्षा का पानी पहुंचा है जिससे डैम का पानी खतरे के निशान के पास पहुंच गया था। आज देर रात तक बांध से छोड़ा पानी कटक पहुंचेगा। नदी के बहाव के निचले क्षेत्र में आने वाले गांव और शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहा बाढ़ की स्थिति बन सकती है। एनडीआरएफ की टीम भी सतर्क है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज ऐलान किया के किशोर बियानी की रिटेल और होलसेल बिजनेस वेंचर बिग बाज़ार का अधिग्रहण रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 24 हजार 713 करोड़ में कर लिया है। जानकार इस अधिग्रहण को मुकेश अंबानी के दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेज़ोस की कंपनी अमेजॉन से टक्कर लेने की तरफ बढ़ाया गया पहला कदम मान रहे हैं। मीडिया रिलीज़ :
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है. एक सितंबर से शुरू होने वाले अनलॉक 4 के लिए गृह मंत्रालय ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी किए. गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं चरणबद्ध तरीके से खुल सकेंगी. हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल 30 सितंबर 2020 तक बंद रखने का फैसला किया गया है. इस दौरान, ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई होगी.कोई भी राज्य सरकार अनलॉक में दी गई पाबंदी पर contenment जोन से बाहर किसी तरह की रोक नहीं लगा सकेंगी।
दिल्ली। पठानकोट के थरियाल गांव में 19 अगस्त की रात बदमाशों ने सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के घर पर हमला कर दिया। जिसमें अशोक कुमार की मौत हो गई जबकि उनके दोनों बेटों कौशल और अमन के साथ पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक अशोक कुमार, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के फूफा हैं। दरअसल, बदमाशों ने लूटपाट के मकसद से सुरेश रैना के फूफा के घर पर हमला किया था। हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से घरवालों पर हमला किया। जिसमें सुरेश रैना की बुआ आशा देवी की हालत गंभीर है। पहले पुलिस को…
रायपुर में बिखरी इन्द्रधनुष की आभा,देखे खूबसूरत नज़ारे का रायपुर । दो दिन से हो रही बारिश आज थमी।शाम को बादलों के बीच आसमान में पूरी छटा के साथ खिले इन्द्रधनुष का नज़ारा कुछ ऐसा था कि लोग देखते ही रह गए। वीडियो :
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की कथित घुसपैठ को लेकर आज रात को प्रसारित होने वाले सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। जस्टिस नवीन चावला ने सुदर्शन टीवी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी। जामिया के कुछ वर्तमान और पूर्व छात्रों ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील शदान फरासत ने सुदर्शन टीवी ने 28 अगस्त को रात आठ बजे प्रसारित होनेवाले कार्यक्रम बिंदास बोल में सिविल सर्विसेज में मुस्लिम समुदाय की कथित घुसपैठ पर रोक लगाने की मांग…
आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सपोर्ट स्टाफ के मेंबर और एक खिलाड़ी corona पॉज़िटिव पाए गए हैं। चेन्नई टीम का कुरांटाइन टाइम आज ख़तम हो रहा था और आज टीम का प्रैक्टिस सेशन शुरू होना था। लेकिन एहतियातन किए गए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने का बाद अब टीम का कुरंटाइन सेशन बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट में फिलहाल खिलाड़ी और मेंबर्स का नाम सामने नहीं आया है जिन्हे corona हुआ है।
नागपुर। सूर्य की बारह संक्रांति के आधर पर हर वर्ष 12 महीने होते हैं। हर तीन 3 वर्ष के बाद पुरुषोत्तम माह आता है। वशिष्ठ सिद्धांत के अनुसार भारतीय हिंदू कैलेंडर सूर्य मास और चंद्र मास की गणना के अनुसार चलता है। अधिकमास चंद्र वर्ष का ही एक अतिरिक्त भाग है। यह हर 32 माह, 16 दिन और 8 घटी के अंतर पर आता है। पं. कमलेश भाई जटाशंकर दवे ने बताया, यह अधिकमास सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच के अंतर का संतुलन बनाए रखने के लिए आता है। भारतीय गणना पद्धति के अनुसार. प्रत्येक सूर्य वर्ष 365…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन का भूमि पूजन 28 अगस्त यानी शुक्रवार को होगा. नवा रायपुर में बनने वाले इस विधानसभा भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए जुड़ेंगे. विधानसभा भवन के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है. मंत्रालय और एचओडी बिल्डिंग के ठीक सामने करीब 51 एकड़ जमीन पर इसका निर्माण किया जाएगा. विधानसभा के नए भवन को बनाने के लिए 270 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है. छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा के भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग…
रायपुर। मनमानी ट्यूशन फीस वसूली को लेकर लगी याचिका हाईकोर्ट में स्वीकृत हो गई है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने जवाब देने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया है. पालक प्रीति उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश को गलत तरीके से परिभाषित कर निजी स्कूलों द्वारा पालकों से मनमानी ट्यूशन फीस वसूली जा रही है।पालकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की थी, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इसका संज्ञान लेते हुए अब हाई कोर्ट इस केस की सुनवाई करेगा।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
