Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा। कोरोना lockdown-1 के समय से बन्द कोरबा रायपुर हसदेव एक्सप्रेस अब एक बार फिर स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू हो रही है। ट्रेन का संचालन 4 सितंबर से हफ्ते में 4 दिन गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को होगा। फिलहाल इस स्पेशल ट्रेन का समय 4 सितंबर से 29 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। आदेश की कॉपी :
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए pubg सहित 118 और चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया। सरकार ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। https://twitter.com/ANI/status/1301127326122438657?s=19 इससे पहले सुरक्षा कारणों कि वजह से ही चाइनीज एप टिक टॉक और 47 अन्य ऐप्स को भी बैन कर दिया गया था।
सुमित नागल ने अमेरिका में आयोजित होने वाली टैनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यूएस ओपन में अमेरिका के ही खिलाड़ी ब्रैडली क्लान को 4 सेट तक चले मैच में 6-1, 6-3, 3-6 और 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। नागल पुरुष एकल प्रतियोगिता में ऐसा करने वाले 7 सालो में केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2013 में सोमदेव देवरमन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
नई दिल्ली। एक खेल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सुरेश रैना ने मीडिया में पिछले 2 3 दिनों से आ रही उन सभी खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि रैना के आईपीएल को बीच में छोड़ कर स्वदेश आने की वजह धोनी और उनके बीच का विवाद है। एन श्रीनिवासन मेरे पिता समान : Csk मालिक एन श्रीनिवासन द्वारा मीडिया में दिए गए बयान पर सफाई देते हुए रैना ने कहा कि वो मेरे पिता समान है और एक पिता अपने पुत्र की डांट लगा सकता है। असल में उन्हें मेरे स्वदेश लौटने के कारणों…
रायपुर। राजनांदगांव की पूर्व महापौर व मौजूदा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शोभा सोनी का बुधवार की दोपहर एम्स रायपुर में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थीं। उनका इलाज रायपुर के है कोविद अस्पताल में चल रहा था।
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र से पैदा विवाद के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की नसीहत दी है। अठावले ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार सत्ता में वापसी करेगी। चूंकि कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, इसलिए उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपना इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई को…
पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) एनडीए में शामिल होने जा रही है। पार्टी पिछले महीने ही महागठबंधन से अलग हुई थी। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में लगातार हो रही उपेक्षा से नाराज मांझी ने 22 अगस्त को महागठबंधन के साथ रिश्तों को तोड़ लिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक की, जिसके बाद महागठबंधन छोडऩे पर निर्णय लिया गया। वहीं, जीतन राम मांझी ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मांझी और नीतीश की…
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद बिल के 30,000 रुपए के ऐवज में डॉक्टर ने उससे जबरदस्ती बच्चा छीन लिया। एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया। महिला गिड़गिड़ाती रह गई। पति भी कुछ न कर सका। जानकारी पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर सील लगा दी है। नवजात का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। शंभु नगर निवासी शिव नारायण रिक्शा चालक है। उसने बताया कि चार महीने पहले कर्ज में उसका घर चला गया।…
नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे प्रणव मुखर्जी नहीं रहे। पिछले महीने उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद वे अस्पताल में ही भर्ती थे। उनकी उम्र 84 वर्ष थीं।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के मामले में जस्टिस मिश्रा की बेंच ने वकील प्रशांत भूषण को 1/- अर्थदंड की सजा सुनाई है। और ये जुर्माना भरने के लिए कोर्ट ने भूषण को 15 सितंबर तक का समय दिया है। ऐसा ना करने पर भूषण को 3 महीने की सजा और 3 साल तक वकालत करने से रोक लगाई जाएगी।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
