Author: Nishant Manoj Sharma
भोपाल (एजेंसी)। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच, सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है, ताकि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव किया जा सके। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसा स्कूल है, जहां हेडमास्टर का बच्चा ही टॉप करता है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, कांग्रेस में कई योग्य उम्मीदवार हैं, (पार्टी प्रमुख के पद के लिए) जैसे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रेहान…
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। साथ ही उन्होंने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। सोनिया ने गुलाम नबी आजाद समेत अन्य नेताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को इस पत्र का जवाब भेज दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राहुल गांधी ने पत्र पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया…
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के मोर्चे पर करदाताओं को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि रोजमर्रा में काम आने वाले उत्पाद जैसे बालों का तेल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी आम उपयोग की वस्तुओं की कर दर पूर्व-जीएसटी युग के 29.3 फीसदी से कम होकर 18 फीसदी हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि पहले 230 उत्पाद सबसे ऊंचे 28 फीसदी के कर स्लैब में आते थे। आज 28 फीसदी का स्लैब सिर्फ अहितकर और लग्जरी की वस्तुओं पर लगता है। इनमें से 200 उत्पादों को निचले कर स्लैब में स्थानांतरित…
नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक के एमडी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के विलय के कारण कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी।
अवमानना मामला: देश की शीर्ष अदालत कल सुनाएगी फैसला, लोगों के भी मामले में टिकी है नजर नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को अदालत की अवमानना का दोषी माना है। ऐसे में सोमवार का दिन उनके लिए काफी अहम है क्योंकि आज अदालत द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के लिए दी गई समयसीमा का आखिरी दिन है। इस वजह से सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशांत भूषण माफी मांगेंगे। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। शीर्ष अदालत ने…
अयोध्या (एजेंसी)। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंदिर निर्माण समिति की बैठक एक दिन पहले हो चुकी है। इस बैठक में पत्थरों के मध्य जोड़ में दस-दस हजार तांबे की राड के अलावा ताम्र पत्र लगाने के निर्णय के बाद श्रद्धालुओं में ताम्र पत्र व राड को दान करने की होड़ मच गयी है। बैठक के बाद से ही रामकोट स्थित राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कार्यालय में फोन घनघनाने लगे हैं। ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता का कहना है कि कोई पूछ रहा है कि ताम्र पत्र हमें बनवाना पड़ेगा या फिर आप बनवाएंगे। कोई कहता है कि…
नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है। खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाडयि़ों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे…
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया है। धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार बोले- योजना के तहत तीन महीने के औसत वेतन का 50 फीसदी दिया जाएगा लाभ नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत बेरोजगारी लाभ के दावे का आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर निपटान कर दिया जाएगा। मालूम हो कि ईएसआईसी के निदेशक मंडल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर रोजगार गंवाने वाले लोगों को राहत प्रदान करते हुए इस साल 24 मार्च से 31 दिसंबर तक के लिए बेरोजगारी लाभ के तहत भुगतान को दोगुना कर…
साथियों की तलाश मेंं यूपी में छापेमारी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के धौला कुआं इलाके में शुक्रवार रात को हुए एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट्स ऑफ सीरिया एंड इराक के ऑपरेटिव अब्दुल यूसुफ को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सहयोग से अब्दुल यूसुफ की निशानदेही पर 2 प्रेशर कुकर में 15 केजी आईईडी को डिफ्यूज किया गया है। दिल्ली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी की पहचान अब्दुल युसुफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
