Author: Nishant Manoj Sharma

TTN Desk 0 त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा, विमान में 141 पैसेंजर 0एअर इंडिया की फ्लाइट AXB613 त्रिची से शारजाह जा रही थी। त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार को तकनीकी खराबी सामने आई है। इसमें 141 पैसेंजर मौजूद हैं। फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ईंधन की कमी बताई जा रही है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मौके पर रेक्स्यू टीम पहुंच गई है। 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए…

Read More

TTN Desk पाकिस्बताn के अशांत प्रदेश बलूचिस्तान के डुकी जिले में आज शुक्रवार तड़के सुबह कई कोयला खदानों पर हुए आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें कम से कम 20 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. हालांकि हमलों को लेकर किसी भी संगठन ने अब तक कोई जिम्मेदारी नहीं ली है. स्थानीय अधिकारियों ने हमले के बारे में बताया कि शुक्रवार की सुबह पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कई कोयला खदानों पर अचानक हुए आतंकी हमलों में 20 मजदूर मारे गए और छह अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में…

Read More

TTN Desk रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान किसके हाथ में होगी, इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है. रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो गई है. रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा संभालेंगे. टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में यह फैसला हुआ. टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना. 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं,…

Read More

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे प्रदेश में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम: 25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन. सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी. दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर…

Read More

TTN Desk साल 2024 के लिए जापान के संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नीहो हिंडाक्यो को शांति का नोबेल दिया गया है। इस संगठन को यह पुरस्कार इसलिए दिया गया है, क्योंकि इसने परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों और गवाहों के बयानों के माध्यम से यह साबित करने की कोशिश है कि परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. संगठन ने हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम से बचे लोगों के लिए जमीनी लड़ाई लड़ी है. इस बार आए थे 286 आवेदन नॉर्वेजियन नोबेल समिति को इस साल के नोबेल…

Read More

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े 6000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार हो गया है. यह कार्रवाई इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर जारी किया गया था. इस मामले में ED, विदेश मंत्रालय , और गृह मंत्रालय ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। सौरभ चंद्राकर जो पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक साधारण जूस की दुकान चलाता था, वह अब महादेव एप के जरिये सट्टेबाजी का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर चुका था. उसकी गिरफ्तारी ने इस बड़े घोटाले के प्रमुख कर्ताधर्ता को…

Read More

TTN Desk मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने एक और फैसला लिया है. महाराष्ट्र में मुसलमानों को दिवाली का तोहफा देकर बड़ा सियासी कदम उठाया है. मदरसा में पढ़ाने वाले टीचरों की सैलरी बढ़ा दी गई है. महाराष्ट्र सरकार के फैसले के मुताबिक, नॉर्मल टीचर की सैलरी 6 हजार से 16 हजार की गई है, जबकि B.Ed वाले टीचर की सैलरी 8 से 18 हजार की गई. दरअसल, महाराष्‍ट्र में बीजेपी की अगुआई वाली महायुती सरकार ने मुस्लिम अल्‍पसंख्‍यकों और पिछड़े समुदायों को लुभाने के लिए कई सारे कदम उठाए हैं. माना जा रहा है कि ये फैसले…

Read More

TTN Desk साहित्य के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया गया. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने उनके गहन काव्यात्मक गद्य को सम्मानित किया है, जो ऐतिहासिक आघात और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है. हान कांग अपनी गहन लेखनी और मानवीय भावनाओं की गहराई को प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं. हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में हुआ था. 9 साल की उम्र में, उनका परिवार सियोल चला गया. वह एक साहित्यिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहाँ उनके पिता भी एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार…

Read More

TTN Desk मुंबई।रतन टाटा को अंतिम यात्रा पर ले जाने से पहले सलामी दी गई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वर्ली श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट…

Read More

बलरामपुर : जिले के बलंगी पुलिस चौकी के ग्राम तोरफा निवासी 10 वर्षीय बालक बृजेश कुमार पाल की गला घोंट कर हत्या की गई थी। मृतक के पिता द्वारा मोटरसाइकिल खरीदी करने की तैयारी पर आरोपित रवि पाल (19) ने अपचारी बालक के साथ मिलकर फिरौती वसूली की योजना बनाई थी। योजना के तहत मृतक को जंगल में कैद कर रखना था। विरोध करने पर आरोपित ने बालक का गला घोंट दिया था। इसी कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि ढलान में शव था। गले को जोर से दबाने के कारण वह अलग हो गया…

Read More