Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मार हत्या कर दी गई । केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई थी। 2013 में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सालों से चली आ रही दरार को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2008 में कटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी के बाद दोनों के बीच हुई गर्मागर्मी ने उनके रिश्तों में खटास डाल दी थी। लेकिन बाबा सिद्दीकी की कोशिशों से दोनों सितारे एक-दूसरे से मिले और उनके रिश्तों में एक…
TTN Desk एनसीपी (अजीत पवार गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उन्हें छाती पर गोलियां लगी थीं. उन पर उस समय हमला किया गया जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर जा रहे थे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुताबिक़, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. इसी साल फरवरी…
बालकोनगर, 12 अक्टूबर, 2024। शक्ति की उपासना के ये नौ दिन, उर्जा आत्मसात करने के होते हैं। सही मायने में शक्ति को पहचानना ही नवरात्र उत्सव मनाना है। महिलाएं अपने आंतरिक शक्ति को पहचानते हुए समाज में खुद को सशक्त बना रही हैं। कंपनी ने स्थानीय समुदाय की लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उल्लेखनीय पहल कियें हैं। समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कंपनी के सामुदायिक विकास प्रयासों में प्रमुख स्तंभ है। लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, पोषण और मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा संचालित नंदघर, वेदांता स्किल स्कूल, नयी किरण एवं कनेक्ट परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।…
TTN Desk हरिद्वार में रामलीला मंचन के दौरान जेल से दो कैदी फरार हो गए। शुक्रवार रात दोनों वानर का रोल निभा रहे थे। माता सीता की खोज का प्रसंग चल रहा था। वानर सेना माता सीता की खोज के लिए निकली थी। मौका मिलते ही दोनों निर्माणाधीन हाई-सिक्योरिटी बैरक के पास पहुंचे। वहां रखी सीढ़ी के सहारे 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। जेल के अफसरों को घटना का पता उस वक्त चला, जब कैदियों को गिनती हुई। रोशनाबाद जेल की घटना इसके बाद रातभर खोजबीन हुई, लेकिन दोनों कैदियों का पता नहीं चला। घटना रोशनाबाद जेल की…
TTN Desk उज्जैन में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हाजी कलीम खान उर्फ गुड्डू (60) की हत्या की साजिश उनकी पत्नी और बेटों ने रची थी। पत्नी ने सुबह साढ़े चार बजे बेडरूम का गेट खोला और छोटे बेटे दानिश ने 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। उस समय कलीम सो रहे थे। हत्या के बाद दानिश का बंदूक लेकर भागते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरवाजा खोला और बेटे ने मां के सामने पिता को मार दी गोली दानिश और उसका दोस्त सोहराब फरार है। हत्याकांड में शामिल उसकी मां नीलोफर, बड़े भाई आसिफ, दोस्त जावेद…
TTN Desk गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक निजी कंपनी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कड़ी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने कहा कि सात शव बरामद कर लिये गए हैं और कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य…
TTN Desk मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई जिसके बाद ट्रेन के कोच में आग लग गई. यह घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है.अनेक लोगों के घायल होने की आशंका है।ये एक ब्रेकिंग न्यूज है,इसे हम और जानकारी मिलते ही अपडेट करेंगे।
कोरबा। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही। समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं में आयोजन के लेकर खासा उत्साह रहा। अष्टमी के दिन हवन पूजन कर समाज के लोगों ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। अष्टमी को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। नवमी के दिन जलाराम मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया।
तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. विमान फिलहाल काफी देर तक आसमान में ही चक्कर काटता रहा. बताया जा रहा है कि विमान के हाइड्रोलिक में कुछ गड़बड़ी आ गई थी जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. विमान में 141 यात्री सवार थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब विमान हवा में था, तो पहिए अंदर नहीं गए, जिससे विमान में संचालन संबंधी और समस्याएं पैदा हो गईं. इसलिए, अधिकारियों ने ईंधन खत्म होने के बाद विमान को उतारने की योजना…
रायपुर। राजधानी से सटे आरंग इलाके में एक अजीब तमाशा सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए है।अपने आपको चमत्कारी शक्ति से लैस बताने वाले एक बाबा ने पानी के ऊपर चलने का दावा किया था पर उसके इस दावे की पोल लोगों के सामने खुल गई। इस तथाकथित चमत्कार को देखने के लिए मौके पर तहसीलदार, पटवारी और थाना प्रभारी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। लेकिन जैसे ही बाबा ने तालाब में कदम रखा, वह पानी पर चलने की बजाय तैरने लगे। बाबा की असफलता देखकर भीड़ में शोर मच…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
