Author: Nishant Manoj Sharma
कोरबा-करतला। मुख्य सड़क पर एक वाहन के चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। परिचित और परिजन हत्या की बात कर रहे हैं तो वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मृतक के किसी दुर्घटना के शिकार होने का अंदेशा जता रही है। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के मुताबिक निर्माणाधीन भारत माला परियोजना सड़क में राखड़ डंपिंग का कार्य हो रहा है। इस कार्य में विवेक कंस्ट्रक्शन कंपनी कोरबा की वाहन भी लगी हुई है। कंपनी के एक वाहन का चालक जगदीश प्रसाद वर्मा पिता राम जी वर्मा 48 वर्ष निवासी पिपरी जिला सोनभद्र…
TTN Desk आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में अंडर कंस्ट्रक्शन पेपर मिल में महिला और उसकी बहू से गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना 11 अक्टूबर की रात चिलमंथुर थाना क्षेत्र की है। घर के बाहर हंगामा करने से मना किया फिर… पुलिस अधीक्षक वी रत्न ने बताया कि दोनों के पति नल्लबोमनी पल्ली इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन मिल में चौकीदारी करते हैं और उसी के कंपाउंड में रहते हैं। 11 अक्टूबर की रात उनके घर के बाहर पांच बाइक सवार हंगामा कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने उन पर हमला कर…
TTN Desk राजस्थान के जयपुर में शनिवार को ऐसा वाकया हुआ कि जिससे हर कोई हैरान रह गया। सोडाला क्षेत्र में दोपहर के वक्त एक चलती हुई कार में आग लग गई। लेकिन समय रहते हुए ड्राइवर और उसमें बैठे लोग कार से उतर गए। इसके बाद कार अपने आप सड़क पर दौड़ती रही। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।इस दौरान कार ने कुछ बाइक को टक्कर मारी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सड़क पर मौजूद लोग अपनी गाड़ियों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। कार के एसी से धुंआ उठा और…
TTN Desk जानी-मानी टीवी पत्रकार और सीनियर न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने ‘आजतक’ से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ जॉइन कर लिया है। उन्होंने यहां पर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रोग्रामिंग) के पद पर जॉइन किया है। वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। ‘एबीपी न्यूज’ में चित्रा त्रिपाठी की वापसी चैनल के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि चैनल अपनी प्राइम टाइम प्रोग्रामिंग को मजबूत करने का लक्ष्य बना रहा है। विभिन्न प्रमुख न्यूज आउटलेट्स में काम करने के कारण चित्रा त्रिपाठी की गहरी विशेषज्ञता और…
TTN Desk एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर शुभु लोनकर नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कहा गया है कि जो सलमान खान और दाऊद की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा के रखना. इस पोस्ट की मुंबई क्राइम ब्रांच जांच करेगी. हम इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं. फेसबुक पर शुभु लोनकर नाम के शख्स के इस पोस्ट में कहा गया, सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया. पोस्ट में आगे कहा…
कोरबा। ग्राम पहरीपारा निवासी मंजीत शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे मारपीट कर कमरे से बाहर निकालकर कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला। इस दौरान बिलखती माँ अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन मदहोश पत्थरदिल मंजीत नहीं रुका। थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही बेवा रमशीला से प्रेम विवाह किया था। रमशीला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलपुर की निवासी है और पति की मौत…
कोरबा।शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम विजयदशमी के अवसर पर रखा गया जिसमें भाजपा नेता को गोपाल मोदी मुख्य अतिथि रहे, शिवाजी नगर में शनिवार की रात रात 10 बजे रावण दहन मुख्य अतिथि के हाथों किया गया।उसके पूर्व आकर्षक एवं मनोहर आतिशबाजी का आनंद कॉलोनी के लोगों ने उठाया समिति द्वारा आतिशबाजी के बेहतरीन प्रबंध किए गए थे. मुख्य अतिथि गोपाल मोदी ने शिवाजी नगर डांडिया गरबा उत्सव समिति के इस प्रयास की काफी सराहना की और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. दशहरा उत्सव के दौरान समिति के अध्यक्ष राजकुमार…
कोरबा,13 अक्टूबर :पं. रविशंकर शुक्ल नगर में आयोजित गरबा-डांडिया उत्सव का समापन समारोह के साथ हुआ. रविशंकर शुक्ल नगर में आयोजित यह उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि एक ऐसा सांस्कृतिक उत्सव भी साबित हुआ, जिसने सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ दिया। आयोजन के समापन में उत्साह, नृत्य और उल्लास की ऐसी छटा बिखरी कि शहर के लोगों की स्मृतियों में यह आयोजन लंबे समय तक ताज़ा रहेगा। समापन समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि पद्माकर शिंदे (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), थाना प्रभारी कोतवाली एम. बी. पटेल और कोरबा…
चांपा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान जिस स्काई लिफ्ट क्रेन पर राम,लक्ष्मण,हनुमान का पात्र बने कलाकर सवार थे वह स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान बने तीनों कलाकारों को तो जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को ज्यादा चोट आई है. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है.चांपा के भालेराव मैदान में शनिवार की रात प्रतिवर्ष होने वाला रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के साथ कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे. रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लगा वाहन लाया गया था,…
फाइल फोटो: अजय जडेजा , शत्रुशल्यसिंह TTN Desk गुजरात के जामनगर के शाही परिवार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. जडेजा, जाम साहब शत्रुशल्यसिंह जी के करीबी रहे हैं, और शत्रुशल्यसिंह जी ने अपने पत्र में कहा है कि उन्होंने अजय को अपना वारिस चुना है. इस फैसले से जडेजा अब जामनगर के अगले जाम साहब बनेंगे. वर्तमान जाम साहब निःसंतानऔर उन्होंने जडेजा को उत्तराधिकारी बनाकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सिंहजी के पिता दिग्विजय सिंह थे,जिन्होंने जाम साहब का पद 33 साल तक संभाला। उनके चाचा रणजीत सिंहजी ने उनको…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
