Author: Nishant Manoj Sharma
TTN Desk भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा। भारत के लिए नवनीत कौर (48वें मिनट में) और लालरेम्सियामी (56वें मिनट में) ने गोल किया। भारत ने अपने पांच मैचों में बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसमें चीन पर 3-0 की जीत भी शामिल थी। इससे पहले भारतीय टीम ने पूल मैच में 11वें…
TTN Desk रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 16 नवंबर, 2024 की देर रात ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से भारत की पहली लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया। इस हाइपरसोनिक मिसाइल को सशस्त्र बलों के लिए 1,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक विभिन्न विस्फोटक सामग्री ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस मिसाइल को कई डोमेन में तैनात विभिन्न रेंज प्रणालियों द्वारा ट्रैक किया गया। डाउन रेंज शिप स्टेशनों से प्राप्त उड़ान डेटा ने अत्यधिक सटीकता के साथ सफल टर्मिनल कौशल और प्रभाव की पुष्टि की।…
धारपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के दौरान छात्र की मौत, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार मृत छात्र की फाइल फोटो और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाते हुए TTN Desk गुजरात के पाटन जिले के धारपुर मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली थी। दरअसल यहां मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के बाद फर्स्ट ईयर के छात्र अनिल की मौत शनिवार को हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इन तमाम 15 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें…
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने रविवार 17 नवम्बर को विशाखापत्तनम में ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) के वाल्टेयर डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) सौरभ प्रसाद और दो अन्य को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया. अन्य दो आरोपियों की पहचान निजी फर्मों के मालिकों सलिल राठौड़ और आनद भगत के रूप में की गई. 1991 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) अधिकारी, प्रसाद को मुंबई स्थित एक निजी फर्म के मालिक से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मुंबई में रंगे हाथों पकड़ा गया था. यह रिश्वत कथित तौर पर ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा दिए…
कोरबा। पाली के काली मंदिर में चोर मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, छत्र, अन्य आभूषण समेत दान पेटी उठा ले गए। मंदिर के पुजारी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पाली पुलिस जांच में जुट गई है। राज कालिका मंदिर के पंडित प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोज की तरह वो सोमवार रात करीब 9 बजे मंदिर का कपाट बंद करके घर चले गए थे। अगली सुबह जब मंदिर पहुंचे, तो देखा कि मंदिर के कपाट का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो मंदिर का गर्भगृह का ताला भी टूटा हुआ था।…
TTN Desk मेटा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम मंगलवार को अचानक पूरी दुनिया में डाउन हो गया है. करीब एक घंटे तक भारत समेत पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम यूजर अपने अकाउंट में लॉगिन करने के लिए जूझते रहे. सर्वर में आई प्रॉब्लम के चलते यह परेशानी लगभग सभी जगह देखी गई. बहुत सारे लोगों के अकाउंट अचानक लॉगआउट हो गए और वे दोबारा प्लेटफॉर्म नहीं खोल पा रहे थे. जिन लोगों के अकाउंट लॉगिन थे, वे भी पोस्ट शेयर नहीं कर पा रहे थे. इंस्टाग्राम आउटरेज की बड़े पैमाने पर शिकायतें लोगों ने ऑनलाइन वेबसाइट्स पर नजर रखने वाले वेबसाइट…
“कुकी समूह दावा किया है कि जिरीबाम में मारे गए लोगो गांव के स्वयंसेवक थे. हालांकि, राज्य पुलिस ने दावे का खंडन करते हुए बताया कि मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादाद में हथियार और गोला-बारूद पाए गए थे.” TTN Desk चुराचांदपुर: मंगलवार को चुराचांदपुर में कुकी संगठनों के सदस्यों ने मणिपुर में अशांति के दौरान मारे गए अपने समुदाय के मृतक सदस्यों की याद में नकली ‘ताबूत’ ले निकाली। सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया और हाथों में तख्तियां लेकर मारे गए लोगों के लिए न्याय और पहाड़ी क्षेत्रों में एक अलग प्रशासन की मांग की।…
TTN Desk महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले यानि मंगलवार (19 नवंबर) को राज्य में एक नए विवाद ने जन्म लिया है। बहुजन विकास आघाडी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में एक होटल के बाहर बहुजन विकास आघडी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बीवीए कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर बांटने आए थे। लेकिन महासचिव ने इस आरोपों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि- यह पैसे उनके नहीं थे। साथ ही, उन्होंने…
फोटो:दीक्षांत समारोह में उपाधि देती हुई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल TTN Desk उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामायण के पात्र कुंभकरण को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कुंभकरण को टेक्नोक्रेट बताते हुए कहा कि वह तकनीकी का विशेषज्ञ था. वह 6 महीने सोता नहीं था बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके यंत्र बनाता था. राज्यपाल ने कहा कि रावण ने यह बात छिपाने के लिए ये झूठ फैलाया था कि कुंभकरण 6 महीने सोता है. उन्होंने कहा कि यह नॉलेज हमारे पास नहीं है लेकिन किताबों में सब लिखा है. O दीक्षांत समारोह के उद्बोधन में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है, जहां सड्डू शराब भट्टी के बाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और हेमलाल देवांगन नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
