Author: Nishant Manoj Sharma

TTN Desk कौन बनेगा करोड़पति में आज सोमवार को प्रसारित एपिसोड में रायगढ़ के युवा निशांत जायसवाल ने 25 लाख रुपए जीत लिए है।शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया कि सुरसेन महाजनपद की राजधानी कौन सा शहर था,जिसका सही जवाब मथुरा बता कर निशांत ने 25 लाख जीते।50 लाख का सवाल आने के पहले ही आज का खेल खत्म होने का हूटर बज गया।अब कल मंगलवार का खेल निशांत से 50 लाख के सवाल के साथ शुरू होगा।निशांत रायगढ़ में रेशम विभाग में कार्यरत है और पी एस सी की तैयारी कर रहे।उनके पिता एक छोटी सी…

Read More

नागपुर।महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर सोमवार की रात हमला हुआ है. इस हमले में वो जख्मी हो गए हैं. उनका सिर फट गया है. प्रचार के आखिरी दिन देशमुख नागपुर काटोल में चुनावी सभा को संबोधित करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ.काटोल से देशमुख के बेटे सलिल चुनाव लड़ रहे है। पथराव किसने किया, अभी ये स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More

रायपुर। सीजीपीएससी घोटाले में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर एसके गोयल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पीएससी घोटाला वर्ष 2021 से जुड़ा है जिसमें अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और प्रभावशाली लोगों के 18 रिश्तेदारों का डिप्टी कलेक्टर रैंक पर चयन किया गया था। भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की थी। सोनवानी पर 45 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। दूसरी तरफ गोयल के बहू और बेटे पीएससी में चयनित हुए थे। हाई कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने मामले की…

Read More

फोटो:श्यामू जायसवाल के घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी,श्यामू जायसवाल की फाइल फोटो 0 एसईसीएल और राजस्व विभाग के भी अधिकारी कर्मचारी है रडार पर मनोज शर्मा कोरबा। एसईसीएल की दीपका क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।सोमवार की सुबह सीबीआई की टीम ने बहुचर्चित श्यामू जायसवाल और राजेश जायसवाल के घर और दफ्तर पर छापा मारा।घर के सदस्यों को अंदर ही रोक लिया गया है और उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए है। उक्त दोनों से संबंधित ऐसे अनेक प्लॉट कोयला खदान विस्तार के लिए खास कर जो…

Read More

फाइल फोटो:पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो घर लौटते समय गोविंदा TTN Desk फिल्म अभिनेता गोविंदा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा शनिवार को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सीएम शिंदे के लिए एक प्रचार रैली कर रहे थे जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। तबीयत बिगड़ते ही गोविंदा को तुरंत हेलीकॉप्टर से मुंबई लौटना पड़ा । उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जलगांव में रोड शो के दौरान गोविंदा को सीने में अचानक तेज दर्द महसूस हुआ था जिसके बाद उन्हें…

Read More

फाइल फोटो:शिंदे और फडणवीस TTN Desk महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। अब मतदान का दिन करीब आता जा रहा है और सियासत चरम पर है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो सीएम पद की रेस में कहीं नहीं हैं। न्यूज एजेंसी आजतक से बातचीत में शिंदे ने कहा कि ये भी तय है कि सीएम महायुति का ही होगा लेकिन मैं किसी रेस में नहीं। बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस…

Read More

मणिपुर में NPP ने बीजेपी से समर्थन वापस लिया, खतरे में एन बीरेन सिंह की सरकार? TTN Desk मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस बीच एनपीपी ने बीजेपी से समर्थन वापस ले लिया है. जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. O चुनावी दौरे छोड़ अमित शाह दिल्ली आए , सुरक्षा की समीक्षा की मणिपुर में बढ़ती हिंसा के बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री के आवास पर हमले और कर्फ्यू के बाद स्थिति…

Read More

TTN Entertainment Desk साल 2021 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को बिहार से इतना प्यार मिला कि इसका दूसरा पार्ट ‘पुष्पा द रूल’ पटना के गांधी मैदान में रविवार की शाम को लांच किया गया. स्टेज पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने बिहारवासियों को संबोधित किया. उन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में पूरे बिहार से फैंस दोपहर से ही मैदान में अपना स्थान जमा लिए थे. हालांकि, इसके बावजूद शाम के पांच बजते-बजते लोगों का भीड़ इतना हो गई कि उसे कंट्रोल करने के लिे पांच से छह राउंड लाठीचार्ज किया गया. मैदान…

Read More

TTN Desk यूपी के झांसी में दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बालरोग विभाग के एसएनसीयू वार्ड में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। वार्ड के दरवाजे-खिड़की तोड़ कर 37 बच्चे बाहर निकाले गए हैं। पांच बच्चों के झुलसने की भी सूचना है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज के ही अन्य वार्डों में किया जा रहा है। एडीजी कानपुर आलोक सिंह ने दस बच्चों की मौत और 37 बच्चों के रेस्क्यू की पुष्टि की है। O साढ़े दस बजे लगी आग,खिड़की दरवाजे तोड़…

Read More

TTN Desk मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिरिबाम जिले में तीन लोगों के शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और मणिपुर सरकार के दो मंत्रियों और तीन विधायकों के घरों की घेराबंदी की। शुक्रवार को एक महिला और दो बच्चों के शव जिरी नदी में बहते मिले थे। इसके बाद से राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब हिंसक हो गया है। O 6 विधायकों के घर पर हमला मैतेई समुदाय के लोगों ने इंफाल में…

Read More