Author: Nishant Manoj Sharma
पूर्व CJI चंद्रचूड़ बोले- ‘सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर न्यायाधीशों के फैसलों को प्रभावित…’ नई दिल्ली। पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायाधीशों को सावधान रहने को कहा है। उन्होंने रविवार को एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में कहा कि विशेष रुचि समूहों द्वारा मामलों के नतीजों को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए इससे सावधान रहने की जरूरत है। 0 20 सेकेंड की प्रस्तुति पर राय बनाना चाहते है उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लोग यूट्यूब या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 20 सेकंड के आधार पर एक राय बनाना चाहते…
O सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रशांत मिश्रा जिला योजना और सांसद निधि के कार्यों की प्रगति की भी जिम्मेदारी कोरबा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा जिले जिला योजना समितियों सहित कलेक्ट्रेट कोरबा में होने वाली बैठकों के साथ-साथ सांसद निधि के कार्यों की प्रगति के लिए पाली के युवा नेता व पीसीसी के महासचिव प्रशांत मिश्रा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। निवृत्तमान सांसद व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रतिनिधि रहे प्रशांत मिश्रा को सांसद ज्योत्सना महंत ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए…
फोटो:पुलिस और भीड़ आमने सामने,पथराव से सड़क का हाल,जलता हुआ वाहन,मृतक नईम और बिलाल TTN Desk उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में तीन युवकों की मौत हो गई। एसपी संभल ने इसकी पुष्टि की है। एक युवक के परिजन का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। इधर, दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही शहर में फिर तनाव हो गया। सपा सांसद बर्क के इलाके में पथराव की घटना हुई है। हिंसा के बाद डीआईजी, आईजी मौके पर पहुंच चुके हैं। O अचानक पहुंची भीड़ दरअसल, रविवार…
फोटो: रांची में लगे पोस्टर होर्डिंग,हेमंत सोरेन ने अपने बेटों के साथ ये फोटो शेयर की है। O झारखंड मुक्ति मोर्चा की झारखंड में ऐतिहासिक रूप से सत्ता में वापसी हुई है।जीत को लेकर जगह-जगह पार्टी समर्थक जश्न मना रहे हैं। रांची हरमू चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों द्वारा बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है कि ‘सबके दिलों पर छा गया, शेरेदिल सोरेन फिर आ गया’। TTN Desk झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन एक बार फिर एक बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले गठबंधन ने फिर से रुझानों में बहुमत…
TTN Desk महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट सभी दलों पर भारी पड़ता दिखाई दिया है. बीजेपी ने इस चुनाव में 145 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि 124 सीटों पर जीत हासिल की है. चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 85.5% रहा जबकि शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव में उतरी थी जबकि 55 सीटों पर जीत हासिल की है. शिंदे की पार्टी का स्ट्राइक रेट 70% रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर सीटों के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है. एग्जिट पोल में जिस तरह के अनुमान लगाए गए थे, चुनावी नतीजों…
TTN Desk पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदर्शन पर लिखा, “विकास जीता, गुड गवर्नेंस जीता. एकजुट होकर हम और ऊंचा जाएंगे. महाराष्ट्र के मेरे भाइयों और बहनों का दिल से शुक्रिया. ख़ासतौर पर राज्य के युवाओं और महिलाओं का, जिन्होंने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया. मैं जनता को ये आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा. जय महाराष्ट्र.” पीएम मोदी ने झारखंड में जेएमएम की अगुवाई वाले गठबंधन को उनके प्रदर्शन पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “मैं झारखंड…
TTN Desk रायपुर दक्षिण उपचुनाव बीजेपी के सुनील सोनी वर्सेस कांग्रेस के आकाश शुक्ला के मुकाबले में जीत बीजेपी की हुई है. 19 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी को 89,220 वोट मिले, तो वहीं कांग्रेस को 43,053 वोट मिले हैं. बीजेपी के सुनील सोनी ने 46,167 वोटों की बड़ी मार्जिंन से जीत हासिल की. जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दड़ गई है. चुनाव प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई नेताओं ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में डांस कर बीजेपी की जीत का जश्न मनाया है. O कांग्रेस को मतदाताओं ने दे दिया जवाब : सोनी…
मनोज शर्मा अदानी अज्यूर सोलर पावर को ले कर अमेरिका के जस्टिस विभाग द्वारा गौतम अदानी,उनके भतीजे सागर अदानी सहित समूह से जुड़े आठ लोगों पर अभियोग की खबर आने के बाद भारत में एक बार फिर अदानी को केंद्र में रख कर राजनैतिक बवाल शुरू हो गया है।कथित 2200 करोड़ की रिश्वत दिए जाने के मामले में जहां 80 फीसदी यानी करीब 1700 करोड़ का बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को जाने की बात सामने आई है।वही बाकी की रिश्वत की राशि छत्तीसगढ़,उड़ीसा,तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को मिलने का आरोप है।हालांकि इन सभी राज्यों की बिजली…
रायपुर। कवर्धा नेशनल हाईवे मार्ग पर शुक्रवार की रात अब से कुछ देर पहले प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की इनोवा हादसे का शिकार हो गई. मंत्री नेताम को गंभीर चोटें आई है. उनका पीएसओ भी घायल है. हादसे के बाद रायपुर लाया गया है. बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए हैं.मंत्री भोरमदेव मंदिर दर्शन करने के बाद अपने काफिले के साथ रायपुर लौट रहे थे। O मंत्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है कि मंत्री की गाड़ी जेवरा के पास दुर्घटना…
कोरबा : 16 नवंबर 2024 से 22 नवंबर 2024 तक शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा कोरबा जिले में एक स्वास्थ्य जांच और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नि:शुल्क परामर्श, रक्तचाप (BP) जांच, परिवार नियोजन और कल्याण पर काउंसलिंग, HIV/AIDS जागरूकता और नि:शुल्क शुगर (डायबिटीज) जांच की गई। उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जागरूकता अभियान के तहत लोगों को सूचित किया गया और BP परीक्षण किए गए। डॉ गीतिका राठौर ने स्वास्थ्य जांच की और सफाई कर्मचारियों को भी इस स्वास्थ्य शिविर से लाभ हुआ। उन्हें स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित स्वास्थ्य जांच…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
