Home Uncategorized एमपी : अंधे मोड पर बोलेरो पलटी, 6 सगी बहनों सहित एक...

एमपी : अंधे मोड पर बोलेरो पलटी, 6 सगी बहनों सहित एक ही परिवार के आठ की मैटल

TTN Desk

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार (22 अप्रैल) को भीषण हादसा हो गया। बांदकपुर में दर्शन कर जागेश्ववर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो जीप बनवार चौकी के पास महादेव घाट पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 5 बहनों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

O 15 सवार थे बोलेरो में

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के भीटा फुलर गांव निवासी लोधी परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम में दर्शन के बाद लौट रहा था। तभी एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त बोलेरो में 15 लोग सवार थे। 6 की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

O इनकी हो गई मौत

वैजयंती बाई (60)
लौंग बाई
हल्की बाई
संपत बाई
गुड्डी बाई
रचना
तमन्ना (10)
शिब्बू (8)

O ये 5 लोग हुए घायल

रज्जो सिंह (55)
वैभव सिंह (12)
रविंद्र (22)
आयुष
अंकित

O सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि कटंगी स्थित राजघाट पौड़ी गांव शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद मंगलवार सुबह अलग अलग वाहनों से बांदकपुर दर्शन करने पहुंचे, लेकिन वहां से लौट नहीं सके।

O 5 सगी बहनों की मौत

मृतकों में शामिल लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी सगी बहनें थीं। रचना उनके भाई कल्याण सिंह की बेटी और शिब्बू पिता हरि (8) गुड्‌डीबाई का नाती था।
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पर पहुंचीं।

O खतरनाक टर्निंग पर हुआ हादसा

बताया कि महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने पर पुल हादसा हुआ है। संभवत: ओवर स्पीड और स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम भी इसकी वजह हो सकती है। मामले की जांच कराई जाएगी। जिस टर्न पर एक्सीडेंट हुआ, वह बेहद खतरनाक है।