Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

बेमिसाल “रमज़ान” : केबीसी में जीते 50 लाख,प्रेरणापूर्ण है इस युवा की कहानी ,कहीं लाइफ लाइन में दोस्त का जवाब दे दे तो….

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

बुधवार को प्रसारित केबीसी के एपिसोड में महालिंगपुर ,बागलकोट कर्नाटक के निवासी 22 साल के रमजान मालिक पीरजादा ने 50 लाख रुपए जीते। इस सवाल का जवाब देने के लिए उन्होंने अपनी आखिरी बची लाइफलाइन का उपयोग करते हुए अपने दोस्त से जवाब मांगा। सवाल था कि भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट किस से अंतरिक्ष में भेजा गया।उनके दोस्त ने जवाब दिया और कहा कि वे 70 प्रतिशत तक उन्हें लगता है सही वो उनके दिए जवाब को लॉक कर दे किंतु रमजान ने अपनी इंस्टिंक्ट और जानकारी पर यकीन करते हुए जवाब में आप्शन डी चुन कर जवाब दिया कि आर्यभट्ट रूसी s स्टेशन से कॉसमॉस 3 M से लॉन्च किया गया और यही सही जवाब था।यूं रमजान 50 लाख जीत गए।एक करोड़ के सवाल कि 1932 में लॉर्ड्स में खेले गए भारत के पहले टेस्ट मैच की पहली बॉल का सामना किसने किया जिसका जवाब न जानते हुए उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

O प्रेरणादायक है रमजान की कहानी

रमजान अपने मातापिता की इकलौती संतान है और उनका अब तक का जीवन गरीबी से जूझते हुए बहुत ही संघर्षशील है।उसके पिता बाइक मिस्त्री है और माता गृहिणी।सातवीं तक पढ़ाई के बाद पिता ने उसे भी पढ़ाई छोड़ काम सीखने कहा पर रमजान ने पढ़ाई नहीं छोड़ी।पढ़ाई करने के लिए वह एक इनडोर स्टेडियम में गार्ड की नौकरी करने लगा और पढ़ाई जारी रखी।स्टेडियम में बैडमिंटन की और आकर्षित हुआ और वहां खेलने वाले खिलाड़ियों से उनका थोड़ा समय उसे खेलने देने चिरौरी कर मांग लेता फिर वह धीरे धीरे प्रैक्टिस कर उन्हीं खिलाड़ियों को ही हराने लगा।हालांकि उसके पिता उसके खेलने के काफी विरोधी रहे। वह एक चाय की दुकान पर बैरे का काम करने लगा।यूं बैडमिंटन खेलते हुए अभी वह पीएससी की भी तैयारी कर रहा।

O केबीसी में भी घर से भाग कर भाग लेने पहुंचा

रमजान ने शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन के सवाल पर बताया कि उसके पिता को जब उसने बताया कि उसे केबीसी से कॉल आया है तो पिता ने कहा कि ये सब फ्रॉड होता है।तुम मेरे और अपने पैसे खो दोगे कोई जरूरत नहीं कहीं जाने की।दो तीन झगड़ा चला और फिर वो घर से भाग कर यहां पहुंचा।यही वजह की उसके साथ शो पर कोई साथी साथ नहीं है सो वो शो में मौजूद सभी लोगों को अपना भरोसे का साथी मानता है।अमिताभ बच्चन ने उनके पिता से फोन पर बात कर रमजान को खेलने देने की गुजारिश की।हालांकि केबीसी लौटने पर उनके पिता सहित गांव वालों ने रमजान का सितारे जैसा जोरदार स्वागत कर उसे अपना गौरव बताया।

O माता पिता को हज पर भेजूंगा,देश के लिए चाहते है खेलना

इनामी राशि से अपने माता पिता को हज भेजने की बात कहते हुए कहा कि जीत की राशि पर उनका ही पहला हक है।अब उसके परिवार और उसकी हालत बदल जाएगी।उसका सपना है कि देश के लिए खेल सके।अमिताभ बच्चन ने वीडीओ कॉल से प्रख्यात बैडमिंटन कोच गोपी पुलेला से भी उनकी बात कराई और उन्होंने रमजान को अपनी एकेडमी आने का न्योता दिया।अमिताभ ने रमजान को उनकी बैडमिंटन किट और खास जूते भी अपनी तरफ से दिलवाने की बात कही।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.