Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

TTN ब्रेकिंग : पटना में सुबह-सुबह बवाल, अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने थप्पड़ मारे,उठा कर ले गई

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने और फिर से एग्जाम कराने की मांग कराने को लेकर पटना में आंदोलन जारी है। अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पटना पुलिस सोमवार भोर में जबरन उठाकर ले गई। पुलिस पर पीके को थप्पड़ मारने का भी आरोप है।

TTN Desk

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने आज तड़के जबरन उठा लिया। जन सुराज का आरोप है कि पीके को पुलिस ने थप्पड़ भी मारा। उन्हें अनशन स्थल से पटना एम्स ले जाया गया। हालांकि, पीके ने इलाज कराने से इनकार कर दिया है। पीके को अन्य आंदोलनकारियों से अलग कर दिया गया है। वहीं, महागठबंधन ने आज बिहार में प्रतिरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। आरजेडी समेत अन्य सहयोगी दलों की छात्र इकाइयों के नेता सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे। जन सुराज की ओर से आज हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की जा सकती है। बीपीएससी ने 13 दिसंबर को 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें धांधली के आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग में धरना शुरू किया। इसके बाद दो बार प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ और इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया। पीके से लेकर तेजस्वी यादव, पप्पू यादव समेत सभी विपक्षी नेता अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आए।

O पीके को अनशन स्थल से हटाए जाने पर समर्थक भड़के

जन सुराज के समर्थकों ने बातचीत में कहा कि सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस ने लाठी और लात चलाकर उन्हें हटा दिया। प्रशांत किशोर को मारा गया। नीतीश सरकार पीके से डर गई है। उन्हें एक अपराधी की तरह वहां से उठाकर ले जाया गया।

O पुलिस ने पीके के समर्थकों को एम्स से खदेड़ा

पटना एम्स के बाहर सोमवार को जमा हुए प्रशांत किशोर के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा है। बड़ी संख्या में मौजूद जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने पीके को हिरासत में लिए जाने को लेकर हंगामा कर दिया। एम्स अस्पताल के बाहर सुबह-सुबह गहमागहमी का माहौल बन गया।

O महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च आज

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच महागठबंधन की ओर से आज राज्यभर में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। महागठबंधन में शामिल आरजेडी समेत अन्य सभी पार्टियों के कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला दहन करेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.