Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

महाराष्ट्र चुनाव : आखिर विदर्भ से ही चुनाव प्रचार क्यों शुरू किया राहुल ने

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

फोटो:दीक्षा भूमि नागपुर में नमन करते राहुल

TTN Desk

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और प्रदेश की एक तरह से उपराजधानी नागपुर से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। दीक्षा भूमि में बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित किया। राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार का आगाज करते हुए अपने पहले चुनावी भाषण में राहुल एक बार फिर संविधान की प्रति के साथ नजर आए जिसने साफ कर दिया कि वे लोकसभा चुनाव वाले फॉर्मूले को फिर से आजमाएंगे और विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस संविधान और आरक्षण जैसे मुद्दों पर लड़ेगी।

दीक्षाभूमि पर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राहुल ने ‘दीक्षाभूमि’ का दौरा किया और भारत के संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर ने 14 अक्तूबर, 1956 को दीक्षाभूमि पर अपने हजारों अनुयायियों, मुख्य रूप से दलितों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था।

आरक्षण खत्म हुआ तो न पब्लिक स्कूल होगी न पब्लिक हॉस्पिटल

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान से ही सरकार की अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं। अगर संविधान नहीं होता तो इलेक्शन कमीशन भी नहीं बनता। संविधान से हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बना है। अगर ये हट गया तो आपको एक पब्लिक स्कूल, पब्लिक अस्पताल, पब्लिक कॉलेज नहीं मिलेगा। बीजेपी पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब आरएसएस और बीजेपी के लोग संविधानपर आक्रमण करते हैं, तो वे हिंदुस्तान की आवाज़ पर आक्रमण कर रहे हैं।

चुनाव अभियान की शुरुआत हेतु इसलिए चुना राहुल ने विदर्भ को

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चुनाव अभियान के आगाज के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके को चुना, जहां की 35 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इस इलाके में 10 साल बाद जबर्दस्त सफलता मिली थी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण को मुद्दा बनाया था। इस कारण पार्टी को मराठा वोट के साथ मुस्लिम और दलित वोटरों का साथ मिला था। विदर्भ इलाका 2014 के बाद से ही कांग्रेस का गढ़ रहा, मगर 2014 में बीजेपी ने इस इलाके में गहरी पैठ बना ली।

विदर्भ की 15 सीटों पर बीजेपी को हुआ था नुकसान

पिछले चुनाव में बीजेपी को विदर्भ की 62 सीटों में 29 पर सफलता मिली थी मगर उसे 15 सीटों का नुकसान हुआ था। तब उसकी सहयोगी रही शिवसेना को सिर्फ चार सीट मिली थी। कांग्रेस को विदर्भ में 15 सीटें मिली थीं और उसे पांच सीटों का फायदा हुआ था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 29 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी, जबकि उसकी सहयोगी एनसीपी (एसपी) को 5 और उद्धव सेना को 15 सीटों पर लीड मिली थी। लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार महायुति को सिर्फ 19 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.