TTN डेस्क
बालकोनगर।बालको के पूर्व कर्मचारी एवं चित्रगुप्त समाज के सक्रिय व वरिष्ठ सदस्य रहे श्री एच.बी. कुलश्रेष्ठ (84 वर्ष) का 3 नवंबर को ग्वालियर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया । वे सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने पैतृक गृहग्राम ग्वालियर में ही रह रहे थे।
उनके निधन का समाचार मिलते ही बालकोनगर और चित्रगुप्त समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में डीन के पद पर पदस्थ,संजय कुलश्रेष्ठ व आशीष कुलश्रेष्ठ – वार्ड क्रमांक 39, हाउसिंग बोर्ड, बालकोनगर में निवास करते हैं।
स्थानीय नागरिकों एवं समाज के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं अर्पित की हैं।

