TTN डेस्क
कोरबा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक भव्य ‘जेसीआई वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कोरबा प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संस्था के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” रखी गई है। सात दिनों तक विभिन्न थीम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरिच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप एक्सपेंशन, फैमिली बॉन्डिंग और समाज के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी—जेसी सीए अमर अग्रवाल, जेसी सुरेश चौहान, जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, जेसी राम कुमार सोनी, जेसी अंश अग्रवाल और जेसी निश्चल टमकोरिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 जेसीआई वीक 2026: सात दिन, सात प्रमुख थीम और कार्यक्रम
कोरबा में आयोजित होने वाले इस सप्ताहव्यापी ‘जेसीआई वीक’ के अंतर्गत सातों दिनों तक निम्नलिखित रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी:
प्रथम दिवस (सर्रेनवल सिपिंग डे): इस दिन की थीम “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ – आज की आदत, कल का बेहतर भविष्य” रखी गई है। इसके अंतर्गत सामूहिक स्टील बोतल वितरण, जन-जागरूकता और शिक्षा से जुड़े अभियान चलाए जाएंगे।
द्वितीय दिवस (यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे): “युवा की आवाज, नेतृत्व का आगाज” थीम पर आधारित इस अवसर पर अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण, वर्क-लाइफ बैलेंस और पर्सनल ब्रांडिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम होंगे।
तृतीय दिवस (ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल आउटरिच डे): अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के लिए मानव कर्तव्य अभियान व डिजिटल आउटरिच के माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
चतुर्थ दिवस (बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे): “कनेक्शन बढ़ो, अवसर बढ़ो” की थीम वाला यह दिन बिजनेस कम्युनिटी और जेसीआई सदस्यों के बीच नेटवर्किंग तथा ‘जे-कॉम ऑपरेशन’ को समर्पित रहेगा।
पंचम दिवस (मेंबरशिप एक्सपेंशन डे): अधिक से अधिक युवाओं को जेसीआई के उद्देश्यों से जोड़ने के लिए इनबाइट एड एंज, मेंबर स्पॉटलाइट और वेलकम न्यू मेंबर्स जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।
षष्ठम दिवस (फैमिली बॉन्डिंग डे): “मजबूत परिवार, मजबूत समाज” के संदेश के साथ फैमिली टाइम, फैमिली एक्टिविटीज और एक्सप्रेस एक्टिविटीज के जरिए पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत किया जाएगा।
सप्तम दिवस (ग्रैंड फिनाले: ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स डे): “गुमनाम नहीं, सम्मान के हकदार” थीम के तहत समाज में मौन रहकर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ‘साइलेंट स्टार्स’ को सम्मानित किया जाएगा और भव्य समापन समारोह (Grand Celebration) के साथ सप्ताहभर की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

JCI कोरबा सेंट्रल ने शहर के युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, परिवारों और मीडिया बंधुओं से अपील की है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।


