Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 11
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

कोरबा : भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ ने मनाया शिक्षक दिवस, वरिष्ठ शिक्षकों का हुआ सम्मान

adminBy adminSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
कोरबा
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

​कोरबा, 5 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा आज दीनदयाल कुंज भाजपा जिला कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह और नवगठित शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान एवं राज्य गीत के साथ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, कर एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। विशेष अतिथियों के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, बिलासपुर संभाग शिक्षा प्रकोष्ठ के सहप्रभारी जयकुमार मिश्रा, मीडिया सहसंयोजक विनय आनंद, रफ्तार-अनादि न्यूज के रायपुर मीडिया प्रभारी विमलेन्द्र तिवारी, रायपुर संभाग के भाजपा संगठन सहप्रभारी राजीव सिंह, बांकी मोंगिया नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा, पाली-तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल उइके, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद कोहड़िया नरेंद्र देवांगन और भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.डी. वैष्णव मंचस्थ रहे।

​कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्रों पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोरबा जिला संयोजिका मीना शर्मा द्वारा दिया गया।

​0 ज्येष्ठ व श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में कोरबा जिले के अनेक ज्येष्ठ और श्रेष्ठ वरिष्ठ शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। अतिथियों द्वारा इन सभी गुरुजनों को श्रीफल, शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

​0 वक्ताओं के विचार

सरस्वती शिशु मंदिर सीतामढ़ी के प्राचार्य विद्यानंद पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन काल में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। बिलासपुर संभाग सहप्रभारी जयकुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक देश की प्रगति में अपनी धुरी भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र को साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व को समझाया।

​0 शिक्षा के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री लखन लाल देवांगन

मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, शालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों के नवनिर्माण तथा उनके उन्नयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।

​0 गरिमामयी उपस्थिति एवं आभार प्रदर्शन


इस दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक चंद्र भूषण मिश्रा, संतोष यादव, शैलेंद्र सिंह, चंद्र भूषण झा, संजय मानिकपुरी, पूजा राय, आभा दुबे, लीला राम पटेल और संतोष राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सपना झा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चंद्र भूषण मिश्रा द्वारा किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
admin

Keep Reading

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

देखिए वीडीओ…कोरबा:दीपका में धमासान पर किन्नर शैली बोलीं—’मेरे साथ अभद्र व्यवहार का रिएक्शन हुआ, चाकू चलाने वाले को नहीं जानती’

देखें लाइव चाकूबाज़ी…कोरबा:​ये किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग नहीं,दीपका में बीच चौराहे हुआ घमासान; किन्नरों के साथ आए युवक ने की चाकुबाजी

Editors Picks

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

October 8, 2026

देखिए वीडीओ…..दीपका चौक खूनी संघर्ष:चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2026

BALCO Champions Workplace Safety, Training Over 27,000 Individuals in Five Years

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.