TTN डेस्क 
कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ग्राउंड (एम.पी. नगर एक्सटेंशन, घंटाघर चौक) में 6 सितंबर की संध्या 6:15 बजे से द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान ‘श्री श्याम सुमिरन 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों नरेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल (कोरकोमा वाले) एवं विमला मित्तल ने बताया कि इस आध्यात्मिक संध्या में सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा माहौल बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अलौकिक महोत्सव का लाभ उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


