TTN डेस्क
श्रीनगर।दक्षिण कश्मीर के कुलगाम (केलम) में ईंट-भट्टे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो निर्दोष मजदूरों की आतंकवादियों ने शुक्रवार की देर रात क्रूरता से हत्या कर दी।
खबरों के अनुसार, आतंकियों ने पहले उनका नाम और धर्म पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
मृतक मजदूर (छत्तीसगढ़ निवासी):
🔹 दीपक रात्रे (उम्र 24 वर्ष)
🔹 भूपेंद्र (उम्र 28 वर्ष)



लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) के आतंकियों द्वारा अंजाम दी गई इस कायराना वारदात की जितनी निंदा की जाए कम है। रोजी-रोटी कमाने गए निहत्थे मजदूरों पर ऐसा हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है।


