Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

स्व. केशवलाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता : लगातार तीसरी बार बालको चैंपियन, एसपी इलेवन बनी उपविजेता

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram


OO प्रेस क्लब द्वारा आयोजित बीसवीं स्व केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता बालको इलेवन ने एसपी इलेवन को मात दे कर जीत ली।ये लगातार तीसरी बार है जब बालको विजेता बना।

कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसपी 11 बनाम बालको 11 के बीच खेला गया। एसपी 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाए। एसपी 11 की ओर से मोती पटेल ने 18, संजय और हरमेश ने 19,19 रन का योगदान दिया।

O बालको ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालको 11 की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।बालको की ओर से सर्वाधिक रन मंजेश ने 40 व नरेश ने 35 रन बनाए। इस तरह बालको 11 ने 8 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत कर चैंपियन का खिताब उन्हें अपने नाम कर लिया।

O महापौर थी मुख्य अतिथि,देवांगन बने विशिष्ट अतिथि

फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत और विशिष्ट अतिथि पार्षद तथा भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, अदानी ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी दुष्यंत तिवारी, डीपीएस जमनीपाली के प्राचार्य संतोष शर्मा, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, प्रेस क्लब बिलासपुर अध्यक्ष इरशाद अली, हरिभूमि के महाप्रबंधक प्रियंक सिंह परिहार, सहायक महाप्रबंधक मनीष त्रिपाठी, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, चंद्रमा सिंह राजपूत, पूर्वांचल विकास समिति के जिला अध्यक्ष राम आश्रय पांडे, सुमन सिंह रहे।

समापन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल, किशोर शर्मा, गेंदलाल शुक्ल, जयप्रकाश टमकोरिया, विश्वनाथ केडिया, कमलेश यादव, रवि पी सिंह, नरेंद्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र मेहता सहित अन्य ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

O विजेता उपविजेता को अतिथियों ने दी ट्रॉफी

समापन समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने स्वागत भाषण व मंच का संचालन प्रेस क्लब के सचिव नागेंद्र श्रीवास एवं आभार प्रदर्शन संरक्षक मनोज शर्मा ने किया। उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही चैंपियन टीम बालको 11 को स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर प्रेस क्लब की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

O ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक मनोज शर्मा, अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, सचिव नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ई जयंत, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, नीलम पड़वार, शेख असलम, प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिनेश राज, श्रवण साहू, सत्यनारायण पॉल, संजीत सिंहा, युधिष्ठिर राजवाड़े
मनोज पाहूजा, हीरा राठौर, हरीश तिवारी,धीरज दुबे, कृष्णा राठौर, राजेश मिश्रा, पुरुषोत्तम दुबे, राजेश मिश्रा मिट्ठू, कैलाश सिंह राजपूत, नरेन्द्र रात्रे, उमेश मकवाना, तोपचंद बैरागी, दीपक गुप्ता, दीपक साहू, मधु यादव, रमेश वर्मा, बलराम साहू, निर्मला राठौर, आशा सिंह, प्रतिमा सरकार, सुश्री कुंती कुमार, रेणु जायसवाल, पूजा साहू, राजेश प्रजापति, संतोष अग्रवाल, शत्रुघ्न साहू, अरविंद पांडे, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनूप स्वर्णकार, मनोज रजक, पवन तिवारी, भुवनेश्वर महतो, मनोज यादव, अविनाश कर्ष, संदीप शर्मा, अनूप जायसवाल, रमेश यादव, आकाश अग्रवाल, रमेश वर्मा, विकास निर्मलकर, उमेश यादव, अतुल यादव, प्रमोद राठौर, मनीष जायसवाल, देवेंद्र मिर्धा, अनीश कुमार, अजय डहरिया, संतोष सारथी, हरीश साहू,ओमकार गुप्ता सहित अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही।
फाइनल मुकाबले से पहले प्रेस क्लब रायपुर और प्रेस क्लब बिलासपुर के बीच सद्भावना मैच खेला गया, जिसमें रायपुर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 123 बनाए। टीम की ओर से लविंदर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम 7 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 87 रन ही बना पाई। इस तरह रायपुर की टीम ने 23 रन से मुकाबला जीत लिया।

O प्रेस क्लब के आयोजन से कोरबा की बनी अलग पहचान : संजू देवी

समापन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार 20 साल से आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में से एक है। प्रतियोगिता ने समूचे प्रदेश में कोरबा की अलग पहचान बनाने का काम किया है। खेल प्रतिभा को निखारने और मंच देने का काम प्रतियोगिता ने बखूबी किया है। इस तरह के आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार को हमेशा सहयोग दिया जाएगा।

O आगे भी ऐसे ही भव्य रूप से हो यह आयोजन : नरेंद्र देवांगन

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा का यह आयोजन प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में विभागीय टीम के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच मिला है। यह आयोजन आगे भी और भव्य ढंग से आयोजित होता रहे इसकी प्रेस क्लब को शुभकामनाएं देता हूँ।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

Editors Picks

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.