Home कोरबा देखें वीडीओ…लेंसकार्ट विवाद : कोरबा में विहिप-बजरंग दल का कड़ा रुख, स्टोर्स...

देखें वीडीओ…लेंसकार्ट विवाद : कोरबा में विहिप-बजरंग दल का कड़ा रुख, स्टोर्स पहुंचकर कर्मचारियों को लगाया तिलक

00 हिंदू आस्था और परंपराओं से समझौता मंजूर नहीं, संगठन ने कंपनी प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

TTN डेस्क

कोरबा, 22 अप्रैल 2026। लेंसकार्ट से जुड़े हालिया विवादों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल कोरबा ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित लेंसकार्ट स्टोर्स का भ्रमण कर अपना विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट किया कि हिंदू समाज की आस्था और परंपराओं के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0।कर्मचारियों का तिलक लगाकर किया सम्मान

स्टोर्स के भ्रमण के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां कार्यरत कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। संगठन ने कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलाई पर कलावा (रक्षासूत्र) बांधकर हिंदू परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राणा मुखर्जी ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि यदि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन पर किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव बनाया जाता है या धार्मिक पहचान को लेकर रोका जाता है, तो संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा।

0।पीयूष बंसल के बयानों पर नाराजगी

विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल के बयानों और धरातल की सच्चाई में भारी अंतर दिख रहा है, जिससे बहुसंख्यक समाज में आक्रोश है। संगठन ने कंपनी को चेतावनी दी है कि वे समय रहते स्थिति की गंभीरता को समझें और सभी धार्मिक प्रतीकों व परंपराओं का सम्मान सुनिश्चित करें।

0 आंदोलन की दी चेतावनी

संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि हिंदू आस्था के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव जारी रहा, तो आने वाले समय में व्यापक स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विहिप जिला मंत्री चेतन राठौर, जिला सह मंत्री राज नारायण, बजरंग दल जिला संयोजक राणा मुखर्जी, जिला सह संयोजक ईश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।