Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

रेलकर्मी लाल झंडा लेकर दौड़ा तब उखड़ी हुई पटरी से 20 मीटर पहले चालक ने रोक ली मालगाड़ी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 12, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

बड़ा हादसा टला : स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन डेढ़ घंटे खड़ी रही स्टेशन पर, यात्रियों को हुई परेशानी

अंबाला (एजेंसी)। एक रेलकर्मी ने साहस व अपने सूझबूझ से लाल झंडा लेकर मालगाड़ी की तरफ दौड़ा, यह देखकर चालक ने मालगाड़ी रोक दी। दरअसल पटरी उखड़ी हुई थी जिस पर रेलकर्मी की नजर पड़ गई। उखड़ी हुई पटरी से करीब 20 मीटर पहले ही चालक ने अपनी सतर्कता से मालगाड़ी रोक ली। इससे बड़ा रेल हादसा टल गया।

मालगाड़ी पंजाब से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर जा रही थी। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर दूर कर्मचारी केसरी से बराड़ा के बीच पटरी पर काम कर रहे थे, जिसके चलते रेलवे ट्रैक अनसेफ हो गया। उधर, अंबाला छावनी से सहारनपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी आती दिखी, तो एक रेल कर्मचारी ट्रेन को रोकने के लिए लाल झंडी लेकर ट्रेन की ओर दौड़ पड़ा। अनसेफ पटरी से बीस मीटर पहले ही चालक ने सतर्कता बरतते हुए मालगाड़ी को रोक लिया अन्यथा हादसा हो सकता था। इस मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर तीन अफसरों की जांच कमेटी बना दी गई है।

इस लापरवाही के चलते पंजाब के अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन केसरी स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटा खड़ी रही। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बिना ब्लॉक लिए ही अधिकारी पटरी पर काम करवा रहे थे। हुआ यूं कि केसरी से बराड़ा के बीच रेल पटरी पर लगे स्लीपर के नीचे प्लास्टिक के पैड को बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। रोजाना दो-दो घंटे का कर्मचारी ब्लॉक लेते थे और काम शुरू कर देते थे। इस ब्लॉक के बीच में कोई भी रेलगाड़ी आने के लिए ग्रीन सिग्नल नहीं दिया जाता। शुक्रवार को इसी ट्रैक पर काम शुरू कर दिया, लेकिन रेल अधिकारियों ने कोई ब्लॉक नहीं लिया। स्लीपर के नीचे प्लास्टिक के पैड बदलने का काम चल रहा था, लेकिन मानवीय भूल के चलते ट्रैक अनसेफ हो गया। हालांकि ट्रेन पर ग्रीन सिग्नल होने के कारण मालगाड़ी की स्पीड ठीक थी, जिसके चलते रोकने के लिए भी चालक को रिस्क लेना पड़ा। बीस मीटर गाड़ी और आगे चली जाती, तो मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर जाती। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद मालगाड़ी को धीरे से रवाना किया गया। सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। तीन अधिकारियों की कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।

जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार: डीआरएम

डीआरएम जीएम ङ्क्षसह ने कहा कि इस मामले में तीन अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.