Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज लद्दाख : पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग, लेह में हिंसक प्रदर्शन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को लेह में हिंसा भड़की,बीजेपी दफ्तर में भी आगजनी

TTN डेस्क

लेह,24 सितंबर 2025- बुधवार को प्रदर्शनकारियों की पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ झड़प हो गई, जिसमें आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई।

0 ये है प्रदर्शन की वजह,सोशल मीडिया पर बनी योजना

यह विरोध प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में किया गया था, जो पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आज बंद का आह्वान किया था। लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लेह का हिल काउंसिल दफ्तर सबसे प्रमुख प्रशासनिक केंद्र बन गया है। सरकार की तरफ से कोई तत्काल प्रतिक्रिया न मिलने पर, सोनम वांगचुक के समर्थकों ने इस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई। रात में ही सोशल मीडिया के जरिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

0 पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

बुधवार सुबह हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी हिल काउंसिल दफ्तर के बाहर जमा होने लगे। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने पहले से ही इलाके की बैरिकेडिंग कर दी थी। शुरू में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
इसके जवाब में, उग्र भीड़ ने एक पुलिस गाड़ी में आग लगा दी और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी पास स्थित भाजपा कार्यालय में घुस गए और वहां भी आगजनी और तोड़-फोड़ की। इस दौरान पथराव की भी खबरें आईं, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

0 प्रदर्शनकारियों की 4 प्रमुख मांगें

यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से इन चार मांगों पर आधारित था:

* लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।

* संविधान की छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा दी जाए।

* कारगिल और लेह के लिए अलग लोकसभा सीट हो।

* सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों की भर्ती को प्राथमिकता मिले।

0 सोनम वांगचुक ने की शांति की अपील,बेवकूफी रोके

हिंसा भड़कने के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लद्दाख के लिए “दुखद दिन” बताया। उन्होंने कहा कि हम पांच साल से शांति के रास्ते पर चल रहे थे और हमने अनशन से लेकर दिल्ली तक पैदल मार्च भी किया। हिंसा को देखकर उन्होंने लद्दाख की युवा पीढ़ी से इस “बेवकूफी” को रोकने की अपील की। वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ने और प्रदर्शन रोकने की घोषणा भी की।

0 सरकार का वादा अधूरा

यह याद दिलाया जाता है कि 2019 में अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। उस समय सरकार ने हालात सामान्य होने पर लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का भरोसा दिया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.