
बालकोनगर, 22 अगस्त 2025 – बालको अस्पताल अब प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करेगा। अस्पताल के नए प्लास्टिक सर्जन, डॉ. सी. साई कुमार, ने अपनी सेवाएँ शुरू कर दी हैं। अब यहाँ चेहरे और शरीर से जुड़ी जटिल सर्जरी आसानी से उपलब्ध होंगी।
डॉ. कुमार एक प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने अपनी डीआरएनबी ट्रेनिंग शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, इम्फाल से पूरी की है। उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में छह साल का अनुभव है। वे चेहरे की पुनर्निर्माण सर्जरी, जन्मजात विकृतियों (जैसे कटे होंठ), जलने के बाद की सुधारात्मक सर्जरी, ट्रॉमा और दुर्घटना के बाद के इलाज और कॉस्मेटिक सर्जरी में माहिर हैं।
बालको के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विवेक सिन्हा, ने कहा कि इस नई सुविधा से मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सर्जरी न सिर्फ व्यक्ति की बनावट में सुधार लाती है, बल्कि उसका आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। इस सर्जरी की मदद से नाक, चेहरे, गाल, कान, ठुड्डी, होंठ और ब्रेस्ट को एक बेहतर आकार दिया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए भी वरदान साबित होती है, जो दुर्घटना या गंभीर बीमारियों के कारण अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं। डॉ. सिन्हा ने कहा कि बालको अस्पताल का लक्ष्य जिले के लोगों को उनके घर के पास ही सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
प्लास्टिक सर्जरी में शरीर के एक हिस्से से टिश्यू लेकर दूसरे क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया जाता है, जिससे किसी भी व्यक्ति को आकर्षक और नया रूप दिया जा सकता है। यह सर्जरी दुर्घटना, आग या तेजाब से घायल हुए लोगों के लिए बेहद मददगार है।
आजकल, प्लास्टिक सर्जरी का उपयोग केवल उपचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका सबसे ज़्यादा इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। भारत ने इस क्षेत्र में काफी प्रगति की है, और अब यह सुविधा बालको अस्पताल में भी उपलब्ध है।
बालको अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी की नई सुविधा शुरू
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

