Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, September 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

बदलापुर कांड के आरोपी का एनकाउंटर,शुरू हुई राजनैतिक रार

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की गोलीबारी में सोमवार को मौत हो गई है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस तलोजा अस्पताल से ले जा रही थी, तभी उसने बंदूक़ छीनकर अपनी जान लेने की कोशिश की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसके बाद अक्षय शिंदे की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

गोलीबारी के बाद अक्षय शिंदे को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी वहीं मौत हो गई.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि वो इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हैं और अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे कोर्ट भी जा सकते हैं.

पहली पत्नी की रिपोर्ट की जांच के लिए ले जाते समय ये हुआ: सीएम

सीएम एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा, “अक्षय शिंदे जो बदलापुर में आरोपी था आज उसको तफ़्तीश के लिए ले जा रहे थे. उस पर उसकी पहली पत्नी ने केस किया था यौन अत्याचार का. इसकी वजह से उसे तफ्तीश के लिए ले जाया जा रहा था.”

“उसने एपीआई नीलेश मोरे पर फ़ायरिंग की. नीलेश मोरे घायल है. इसके बाद पुलिस ने खुद के बचाव के लिए कार्रवाई की. फ़िलहाल इतनी ही जानकारी मिली है.”

फडणवीस ने क्या बताया

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस बारे में पत्रकारों से बातचीत की है।फडणवीस ने बताया कि आरोपी की पूर्व पत्नी ने उसके ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की हुई थी. इसी मामले की तफ़्तीश के लिए वारंट के ज़रिए उसे ले जाया जा रहा था.

फडणवीस ने कहा, “ले जाते वक्त उसने पुलिस की बंदूक छीनकर, पुलिस के ऊपर गोली चलाई. और पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है. अभी जो प्राथमिक जानकारी आ रही है उसके मुताबिक उसकी मौत हो गई है.”

कुछ लोगों को बचाने का प्रयास तो नहीं:कांग्रेस नेता

उधर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि पुलिस ने ‘इस प्रकरण को कभी गंभीरता से नहीं लिया था.’ उन्होंने कहा है, “आज जो घटना घटी उसमें मुझे गड़बड़ लगती है. हो सकता है कि मुख्य आरोपी को ख़त्म करके कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया गया हो. ऐसी शंका लोगों में है और हमें भी है. इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और ये तुरंत होनी चाहिए. हम कल राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को इस बारे में पत्र लिखेंगे. अगर महाराष्ट्र सरकार इसको गंभीरता से नहीं लेती तो हम कोर्ट में भी जाएंगे.”

उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

हथकड़ी पहने आरोपी ने कैसे छीन ली पुलिस की रिवॉल्वर : सुषमा

उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने इस मामले को हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर से जोड़ते हुए कहा है कि ठीक उसी प्रकार की थ्योरी इस मामले में सामने आई है। अंधारे ने कहा ऐसा कैसे संभव है कि हथकड़ी पहने आरोपी ने रिवाॅल्वर छीन ली और हमला कर दिया। अंधारे ने कहा अक्षय शिंदे कोई महात्मा नहीं था उसे सजा कानून के जरिए मिलनी चाहिए थी।

ये था मामला

महाराष्ट्र के बदलापुर में 16 अगस्त को मुंबई के पास ठाणे ज़िले के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था.

इस घटना के बाद पीड़ित बच्चियों में से एक के माता-पिता पुलिस थाने में केस दर्ज करवाने पहुंचे थे. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें क़रीब 12 घंटे तक बैठाए रखा गया.

विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुआ था

इसके बाद बदलापुर के हज़ारों नागरिक विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आये. बदलापुर रेलवे स्टेशन पर नागरिकों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. इस घटना के बाद पूरे राज्य में ग़ुस्से की लहर दौड़ गई.

रेलवे ट्रैक जाम करने के दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक भी हो गए जिसके बाद पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा.

पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूल के सफ़ाई कर्मचारी को गिरफ़्तार कर लिया था. गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन का निर्देश दिया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

​कोरबा : विरोध के बाद पोड़ी उपरोड़ा जनपद सीईओ भूपेंद्र सोनवानी हटाए गए, जिला पंचायत में हुए अटैच

शोक समाचार:आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य रघुनायक प्रसाद मिश्र का निधन,सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Editors Picks

​कोरबा:जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को काट डाला

September 22, 2026

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

September 19, 2026

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation Building and Viksit Bharat

September 11, 2026

​संत भेष में संसद में विरोध : सांसद पप्पू यादव पर वाराणसी में शिकायत दर्ज

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.