Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर : अंबिकापुर में जलभराव, कोरबा में आकाशीय बिजली से किशोर की मौत,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: अंबिकापुर में जलभराव, कोरबा में आकाशीय बिजली से किशोर की मौ

OO छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट।
OO अंबिकापुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, निचले इलाकों में जलभराव।
OO कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर और 12 बकरियों की मौत

TTN Desk

रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की सक्रियता के साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, तेज गर्जना के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है। इस बीच, अंबिकापुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से दुखद घटनाएं सामने आई हैं।

O अंबिकापुर में बाढ़ जैसे हालात: नगर निगम के दावों की खुली पोल

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में हुई भारी बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम के दावों की पोल खोल दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे घरों में पानी घुस गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुटरापारा जैसे क्षेत्रों में सड़कें तालाब बन गई हैं और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बारिश में उन्हें इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है, और नगर निगम द्वारा किए जा रहे दावों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। कुछ ग्रामीण इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

O कोरबा में आकाशीय बिजली का कहर: किशोर की मौत, अन्य हादसे
कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। हाल ही में एक दुखद घटना में, आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई।यह हादसा शहर के पास स्थित गांव गोढ़ी में हुआ।जहां एक 15 वर्षीय लड़का अपने दो दोस्तों के साथ चक्की से गेहूं पिसाई करा कर लौट रहा था और अचानक बारिश शुरू हुई और बिजली गिरी।वहीं एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बंधी 12 बकरियां मर गई।

O मौसम विभाग का अलर्ट: सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। जनता से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.