Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, October 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण को लेकर हंगामा-तोड़फोड़,बजरंग दल ने किया विरोध; पुलिस बल तैनात

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए टाटीबंध के एक घर और चर्च में जमकर तोड़फोड़ की.

रायपुर।टाटीबंध में हंगामा और विवाद की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता धर्मांतरण की सूचना मिलते ही टाटीबंध स्थित अनुकम्पा नगर के एक घर के पास इकट्ठा हो गए. बजरंग दल का आरोप है कि इस घर में धर्मांतरण कराया जा रहा था. जिसके लिए करीबी 100 से ज्यादा लोग जमा हुए थे. इनमें आस-पास गांव के लोग भी शामिल थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया.

O गाड़ियों में तोड़फोड़

घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड की. इसकी सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि धर्मांतरण करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए.
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है.

OO धर्मांतरण की मिली थी शिकायत

इस मामले में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि, आसपास के गांव वालों ने हमें धर्मांतरण की शिकायत दी। उनके परिवार के कई सदस्यों का धर्मांतरण करवाया गया है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। टाटीबंध के पास एक घर के भीतर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। भीतर में धर्मांतरण चल रहा था। कार्यकर्ताओं ने घर को घेर लिया।

O जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास का कहना है कि, हमें एक घर में हंगामे की सूचना मिली थी। अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गया है। अब इस मामले में प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस FIR दर्ज कर रही है।

O इधर क्लब में नाबालिगों को शराब परोसने पर भी बवाल

रायपुर में शनिवार देर रात तक क्लब में शराब परोसने की सूचना मिलने पर भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। उनका आरोप है कि, हाइपर क्लब सहित VIP रोड के अन्य क्लब में नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

Editors Picks

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.