Home Uncategorized गौरव : बालको डीपीएस के छात्र छायांक चंद्रा ने “प्रणवम” में जीता...

गौरव : बालको डीपीएस के छात्र छायांक चंद्रा ने “प्रणवम” में जीता प्रथम पुरस्कार

​00 बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत में मारी बाजी, अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया
TTN डेस्क

​ओरबा। बालको डीपीएस के प्रतिभाशाली छात्र छायांक सिंह चंद्रा ने बिलासपुर के साईं नृत्य निलयम द्वारा आयोजित “प्रणवम” फेस्टिवल में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ वर्ग के एकल शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके गुरुजनों और परिवार को, बल्कि पूरे बालको समुदाय को भी गौरवान्वित किया है।
​वर्तमान में छायांक नीलिमा स्वर साधना अकादमी की शिक्षिका नीलिमा जायसवाल के मार्गदर्शन में संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह उनकी पहली सफलता नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने शास्त्रीय संगीत के कौशल का लोहा मनवाते हुए अनेक पुरस्कार जीते हैं।
​छायांक के पिता केशव चंद्रा बालको में कार्यरत हैं और वे मानव सेवा मिशन नामक एक समाजसेवी संस्था के सक्रिय सदस्य भी हैं। केशव चंद्रा एक कुशल मंच संचालक और क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में भी जाने जाते हैं। उनकी माता माधुरी चंद्रा एक गृहिणी होने के साथ-साथ स्वयं भी एक सुमधुर गायिका हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि संगीत की प्रतिभा उन्हें विरासत में मिली है।