Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»बिज़नेस

शेयर बाजार में भूचाल : निवेशकों के 92 लाख करोड़ साफ, टूटा 29 साल पुराना रिकॉर्ड… अब आगे क्‍या?

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaFebruary 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट ने करीब 30 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्‍वस्‍त कर दिया है. निवेशकों में अब और डर बन गया है कि आखिर अब आगे क्‍या होगा? अक्टूबर 2024 से निफ्टी हर महीने गिरावट में बंद हुआ है. ये 5 महीने में 12% गिर चुका है. 1996 के बाद यह पहली बार है कि बाजार में लगातार पांचवें महीने गिरावट रही है. इससे पहले 1996 में जुलाई से लेकर नवंबर महीने के बीच बाजार में लगातार 5 महीने गिरावट आई थी. उस समय निफ्टी 50 इंडेक्‍स 26 फीसदी टूटा था.

TTN Desk

पिछले पांच महीने के दौरान गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी हैवी गिरावट हुई है. यानी निवेशकों का वैल्‍यूवेशन काफी कम हुआ है. बीएसई सेंसेक्स में कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) 26 सितंबर, 2024 से लगभग 25 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है, जब इंडेक्‍स का मार्केट वैल्‍यूवेशन लगभग 171 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था. दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान ओभर ऑल बीएसई-लिस्‍टेड फर्मों का कुल मार्केट वैल्‍यूवेशन लगभग 92 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है.

O क्‍या मार्च में भी रहेगी गिरावट?

ऐतिहासिक रूप से मार्च का महीना तेजड़ियों के पक्ष में रहा है, यानी मार्च में शेयर बाजार अक्‍सर तेजी में रहा है. पिछले 15 सालों में बेंचमार्क इंडेक्‍स ने 10 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है और निवेशकों की कमाई कराई है. 30 साल पहले ही मार्च के दौरान तेजी रही थी.

O एक्‍सपर्ट्स का क्‍या है मानना?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि मार्च में बेहतर मैक्रो न्यूज फ्लो और FII की धीमी बिक्री के कारण भारतीय बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है. चूंकि लार्जकैप वैल्यूएशन उचित है, इसलिए FII की ओर से पिछले कुछ महीनों के दौरान आक्रामक तरीके से बिक्री करने की संभावना नहीं है. उन्‍होंने कहा कि लंबी अवधि के नजरिए के हिसाब से अच्‍छे शेयरों को खरीद सकते हैं.

वित्त वर्ष 26 में भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए जोखिम और चुनौतियों पर अपने विचार साझा करते हुए केनेथ एंड्रेड, सीआईओ ओल्ड ब्रिज म्यूचुअल फंड और संस्थापक, निदेशक ओल्ड ब्रिज कैपिटल मैनेजमेंट ने कहा कि भारत की विकास संभावनाएं आशाजनक हैं, जोखिम भी हैं.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक नागराज शेट्टी को निकट भविष्य में बाजार में और कमजोरी नजर आ रही है. शेट्टी ने कहा, निफ्टी शॉर्ट टर्म में और गिरावट की उम्‍मीद की जा सकती है. 22400 (20 महीने की EMA) के सपोर्ट से नीचे जाने के बाद, निफ्टी अब आने वाले सप्ताह में 21800-21700 के स्तर (मार्च-अप्रैल 24 के स्विंग लो) के अगले निचले सपोर्ट तक गिर सकता है.

HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 22,000-22,050 की सीमा में होने की उम्मीद है, जिसके नीचे यह 21,777 के समर्थन स्तर तक गिर सकता है. ऊपर की ओर, 22500 के करीब 5-दिवसीय ईएमए प्रतिरोध के रूप में काम कर सकता है.

O आज कहां बंद हुआ बाजार?

Nifty आज 420 अंक टूटकर 22124 पर बंद हुआ. जबकि सेंसेक्‍स में 1414 अंकों की गिरावट आई और यह 73198 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी बैंक 400 अंक गिरकर 48344 पर क्‍लोज हुआ. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 29 शेयर गिरे, जिसमें सबसे ज्‍यादा टेक महिंद्रा के शेयर 6 फीसदी से ज्‍यादा टूटे. वहीं 1.86 फीसदी की तेजी एचडीएफसी बैंक में रही.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

​व्यापारियों के महाकुंभ में गूंजी जीएसटी सरलीकरण, रिफंड और सुरक्षा की मांग

गौतम अदाणी के जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में हुआ विशाल रक्तदान शिविर,किया पौधारोपण

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

September 1, 2026

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

August 31, 2026

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.