00 प्रतिपक्ष नेता विधानसभा डॉ चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू सिंह राजपूत रहे विशिष्ट अतिथि; ‘हर घर किसना’ विजन के साथ ₹5,000 की शुरुआती रेंज में उपलब्ध होगी ज्वेलरी
TTN डेस्क
कोरबा। देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ में अपने विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोरबा के पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर में अपने छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। 30 अगस्त को आयोजित इस गरिमामयी उद्घाटन समारोह में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के साथ हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और फ्रेंचाइज पार्टनर हौसला केदारनाथ अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
0 दिग्गज जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शुभारंभ
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व सक्ती विधायक डॉ चरण दास महंत, राज्य के कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल तथा कोरबा महापौर संजू सिंह राजपूत बतौर अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने नए शोरूम का फीता काटकर शुभकामनाएं दीं और कोरबा वासियों के लिए इसे आभूषण खरीदारी का एक नया और भरोसेमंद केंद्र बताया।
0 उद्घाटन पर बंपर ऑफर: 1 कार, 2 स्कूटी जीतने का मौका और 100% मेकिंग चार्ज छूट
ग्राहकों के लिए किसना ने आकर्षक उद्घाटन ऑफर और लकी ड्रॉ योजना की घोषणा की है:
मेकिंग चार्ज पर छूट: डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की भारी छूट दी जा रही है।
ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज: पुराने सोने को बदलकर डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को 105% तक की वैल्यू मिलेगी।
मेगा लकी ड्रॉ: दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले मेगा लकी ड्रॉ के जरिए ग्राहकों को 1 कार और 2 स्कूटी जीतने का शानदार अवसर मिलेगा।
0 ‘हर घर किसना’ विजन के तहत मात्र ₹5,000 से रेंज की शुरुआत
हरि कृष्णा ग्रुप के एमडी घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि कोरबा किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और ‘हर घर किसना’ विजन के तहत डायमंड ज्वेलरी को हर भारतीय परिवार तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शोरूम में रोजमर्रा के पहनावे से लेकर विशेष अवसरों और त्योहारों के लिए आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण आभूषण मात्र ₹5,000/- की शुरुआती रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं, फ्रेंचाइज़ पार्टनर हौसला अग्रवाल ने कहा कि उनका प्रयास कोरबा और आसपास के ग्राहकों को उत्कृष्ट शिल्पकला और भरोसेमंद सेवा प्रदान कर इसे शहर का पसंदीदा आभूषण ठिकाना बनाना है।
0 सामाजिक सरोकार: स्वच्छता, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन






व्यावसायिक शुभारंभ के साथ ही किसना ने सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, ‘किसना प्रकृति’ पहल के तहत वृक्षारोपण तथा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से संस्थान ने सामुदायिक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


