Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

महाभूकंप : सामने आ रही दर्द भरी दास्तान…एक झटके में मारे गए 700 नमाज़ी, कई मस्जिद ध्वस्त

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO म्यांमार में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 1700 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई। इस भूकंप में 10000 से ज्यादा लोगों की जान चली जाने की आशंका जताई जा रही है।

OO म्यांमार के एक मुस्लिम संगठन का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में नमाज के समय देश में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 700 से अधिक नमाजी मारे गए।भारत ने तीन खेप राहत सामग्री अब तक भेजी है

।

TTN Desk

म्यांमार और थाईलैंड में बीते शुक्रवार भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इस भूकंप ने म्यांमार में जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चारों तरफ मलबे ही मलबे नजर आ रहे हैं और लोग अपने परिजनों की खोज में जुटे हुए हैं। इस बीच 1700 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.7 नापी गई थी। झटका इतना जोरदार था कि लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। इस हादसे से जुड़ी कई दर्दनाक कहानियां अब सामने आ रही हैं। देश के एक मुस्लिम संगठन ने बताया है कि इस दौरान जुमे की नमाज पढ़ रहे 700 लोग एक झटके में मारे गए।

स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क की संचालन समिति के सदस्य टुन की ने सोमवार को कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों को भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

O भूकंप के दौरान गिरी कई मस्जिदें

इरावदी ऑनलाइन समाचार साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में भूकंप के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं और लोग इलाकों से भाग रहे हैं। टुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई अधिकांश मस्जिदें पुरानी इमारतें थीं जो भूकंप के प्रति अधिक संवेदनशील थीं।

O अब तक भारत ने 3 खेप में भेजी राहत सामग्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत 40 टन रिलीफ सामग्री म्यांमार के यांगून बंदरगाह भेजे गए। इसके अलावा 118 सदस्यीय फील्ड हॉस्पिटल यूनिट आगरा से म्यांमार के मांडले शहर पहुंची।

इससे पहले ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत ही भारत ने मदद के लिए 15 टन राहत सामग्री में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं भेजी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.