कोरबा। अक्षय कुमार ,मनोज बाजपेई,अनुपम खैर की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर शुक्रवार को यहां एक व्यापारी संस्थान में साइबर सेल दिल्ली की टीम बता कर ढाई लाख रुपए धमका कर ले लिए गए।पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में ले लिया है।वहीं कुछ की तलाश की जा रही है।पुलिस मामले में जल्द सफल होने का दावा कर रही है।
हमारे सूत्रों के मुताबिक नकली टीम द्वारा असली धौंस दे कर रकम लूट लेने का ये मामला पावर हाउस रोड स्थित माल में कुछ अरसा पहले शुरू हुए एक संस्थान में घटित हुआ है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवा की दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग इस संस्थान में पहुंचे। इनमें कोई अफसर तो कोई मातहत के रोल में था।इन्होंने अपने आपको साइबर सेल की दिल्ली ,रायपुर की टीम का होना बता कर संस्थान के प्रबंधक से कागजात मांगे और धमकाया कि खूब टैक्स चोटी कर रहे हो,भारी जुर्माना लगेगा।इसके बाद इन लोगों ने कैश काउंटर में रखे ढाई लाख रुपए भी जाती बनाने के नाम पर ले लिए।कोई कुछ समझ पाता कि ये लोग वहां से निकल गए।उनके जाते ही दुकान वालों ने परिचितों से चर्चा की और फिर पुलिस को सूचना दी।सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस के हाथ कुछ संदेही लगे जिनसे सिविल लाइन थाने में पूछताछ की गई।वहां से उन्हें सिटी कोतवाली लाया गया है।मामले को ले कर अभी पुलिस ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है हालांकि जल्द खुलासे का दावा किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज: “स्पेशल 26” की तर्ज पर फर्जी साइबर टीम बना कर ढाई लाख जप्त किए,संदेही गिरफ्त में
Keep Reading
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.

