Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

​कोरबा: नशे में धुत कार चालक का कहर, मड़वा रानी बाईपास पर राहगीरों को मारी ठोकर, रेलवे फाटक बंद होने पर भीड़ ने दबोचा

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बीजेपी की पहली लिस्ट : केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा,सीएम आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी…जानिए क्या है इसका संकेत

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. बीजेपी ने इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है. वहीं, सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है.राजनैतिक विश्लेषक प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी को यूं हाइप्रोफाइल सीटों से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने को एक बड़ा संकेत मानते है। ये दोनों नेता दिल्ली में पार्टी के दो बड़े हिंदुत्ववादी चेहरे है शाहीन बाग आंदोलन के समय से ही प्रवेश वर्मा के बयान उनकी हिंदुत्ववादी छवि को बढ़ाते रहे है।रमेश बिधूड़ी जब पिछली लोकसभा में सांसद थे,तब उन्होंने सितंबर 2023 में बीएसपी सांसद दानिश अली पर सदन के अंदर ही घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें विवादित सांप्रदायिक पहचान के शब्दों से संबोधित किया था।स्थिति यह बनी थी कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उन्हें फटकार लगाई थी।यही नहीं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को खेद जताना पड़ा था।अब ये दोनों नेता दिल्ली चुनाव के प्रमुख बीजेपी के चेहरे होंगे।सहज समझा जा रहा है कि जिस तरह से अपनी कोर हार्ड हिंदुत्व की छवि के सहारे महाराष्ट्र चुनाव में ऐतिहासिक सफलता बीजेपी को मिली अब वहीं रणनीति का प्रयोग दिल्ली में होना तय सा है।

O हाई प्रोफाइल सीट पर रोमांचक मुकाबला

वर्मा को टिकट मिलने से हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है. अब इस सीट पर केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. वहीं, कालकाजी में आतिशी, रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा के बीच मुकाबला होना है.

O बिजवासन से कैलाश गहलोत को टिकट

बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.