Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

बिग ब्रेकिंग:मुठभेड़ में 40 नक्सली हुए ढेर, सीएम ने कहा नक्सलियों का खात्मा हमारा लक्ष्य

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमा क्षेत्र ओरछा थाने के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में शुक्रवार शाम एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत 40 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। पिछले 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ, राज्य पुलिस बल संयुक्त टीम के 400 जवान शामिल थे। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सली मारे गए हैं।

प्रदेश में नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य : सीएम

आज की मुठभेड़ के बाद इस साल अबतक दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 185 से अधिक नक्सलियों को मारा गया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में अब तक 36 के शव बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।
बताया गया है कि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार और दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी समरूथिक राजानाला, डीएसपी प्रशांत देवांगन और डीएसपी राहुल ऊईके घटना स्थल पर मौजूद हैं। जवानों के मोर्चे से लौटने के बाद घटना की जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों के इस अभियान को इस साल का सबसे सफल एंटी नक्सल ऑपरेशन माना जा रहा है। मारे गए नक्सलियों में मोस्टवांटेड डीव्हीसीएम नीति और डीव्हीसीएम कमलेश नक्सली कमलेश भी शामिल है। इनपर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 खत्म

सबसे पहले सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली। इसके बाद आंकड़ा बढ़ा और 36 तक पहुंच गया और अब 40 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की बटालियन नंबर 6 का लगभग खात्मा कर दिया गया है।

नारायणपुर दंतेवाड़ा की सीमा पर मुठभेड़

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है।

एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने कहा कि 36 नक्सलियों के शवों को मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) समेत हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

​जांजगीर-चांपा : आकाशीय बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल ​

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.