Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»बिज़नेस

देसी हल्दीराम में हिस्सेदारी लेने की होड़ में वैश्विक पेप्सिको भी, 80 से 90 हजार करोड़ आंकी जा रही है कंपनी की वैल्यू

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram


OO देसी हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने की रेस में ग्लोबल कंपनियां कूद गई है।जिसमें पेप्सिको सबसे आगे चल रही है. हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर प्रमुख दावेदार टेमासेक और अल्फा वेव ग्लोबल जैसे दिग्गज भी आगे थे, लेकिन अब पेप्सिको अग्रवाल फैमिली से डील को लेकर डायरेक्ट बातचीत कर रहा है.

TTN Desk

देश की सबसे पुरानी स्नैक्स कंपनी हल्दीराम को खरीदने के लिए विदेशी कंपनियां बेताब हैं. 18 महीने की खोज के बाद हाल ही में सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासेक ने हल्दीराम में माइनोरिटी स्टेक खरीदने के लिए टर्म पेपर साइन किए थे कि अब देसी हल्दीराम को खरीदने की लाइन में पेप्सिको का भी नाम सामने आ गया है. अगर दोनों कंपनियों की बात बन गई तो हल्दीराम और पेप्सिको की पार्टनरशिप सबसे बड़ी डील बन जाएगी.

O आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देसी हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने की रेस में पेप्सिको सबसे आगे चल रही है. हल्दीराम में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर प्रमुख दावेदार टेमासेक और अल्फा वेव ग्लोबल जैसे दिग्गज भी आगे थे, लेकिन अब पेप्सिको अग्रवाल फैमिली से डील को लेकर डायरेक्ट बातचीत कर रहा है.

दिसंबर 2024 में 10-15% हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को कैंसिल होने के बाद पेप्सिको हेडऑफिस के अधिकारियों ने बीते दिनों में माइनॉरिटी स्टेक खरीदने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ सीधे बातचीत शुरू की है.

कितने करोड़ की है उम्मीद?
हल्दीराम को हिस्सेदारी बेचने के लिए 85,000-90,000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन की उम्मीद है, ऐसा इसलिए क्योंकि वो पहली बार किसी बाहरी निवेशक को शामिल करना चाहते हैं. वहीं, लेज़ चिप्स, कुरकुरे नमकीन स्नैक्स,डोरिटोस नाचो चिप्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको को भी घरेलू बाजार में कड़े कॉम्पीटीशन का सामना करना पड़ रहा है. ये भी एक कारण है कि पेप्सिको इस डील को लेकर काफी उत्साहित है और हल्दीराम के साथ डायरेक्ट बातचीत कर रही है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इकोनॉमिक टाइम्स के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया है.

हो सकती है सबसे डील
अगर हल्दीराम और पेप्सिको की पार्टनरशिप हो जाती है तो ये डील सबसे बड़ी डील होगी. इससे पहले 8 जनवरी को ET द्वारा रिपोर्ट की गई जानकारी के अनुसार, टेमासेक 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदने के लिए चर्चाओं में सबसे आगे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने टर्म पेपर भी साइन कर दिए हैं.

O स्नैक मार्केट 13% हिस्सेदारी, 1937 में हुई थी शुरुआत

यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अनुसार, भारत के 6.2 अरब डॉलर के स्नैक मार्केट में हल्दीराम की लगभग 13% हिस्सेदारी है। पिछले साल उसका रेवेन्यू 12500 करोड़ रुपए था।इसके स्नैक्स सिंगापुर और अमेरिका जैसे विदेशी बाजारों में भी बेचे जाते हैं। कंपनी के पास लगभग 150 रेस्तरां हैं। इसकी शुरुआत 1937 में एक छोटी सी दुकान से हुई थी।

O वेस्टर्न स्नैक्स में पेप्सिको 24% हिस्सेदारी के साथ लीडर

चिप्स और नाचोस जैसे वेस्टर्न स्नैक्स में, पेप्सिको 24% बाजार हिस्सेदारी के साथ लीडर है। हालांकि, नमकीन, भुजिया और चना चूर जैसे पारंपरिक भारतीय स्नैक्स में इसकी सीमित उपस्थिति है। हल्दीराम के साथ कोलेबोरेशन के माध्यम से पेप्सिको अपने आप को इस सेगमेंट में भी मजबूत करना चाहती हैं।

O साल 2000 में पेप्सिको ने अंकल चिप्स का अधिग्रहण
किया था पेप्सिको ने साल 2000 में अमृत एग्रो लिमिटेड से अंकल चिप्स का अधिग्रहण किया था। जब इसका स्नैक्स डिवीजन फ्रिटो ले के रूप में संचालित होता था। अंकल चिप्स अब एक वैल्यू ब्रांड के रूप में मुख्य रूप से टियर 2 और 3 बाजारों में सर्व करता है। कंपनी ने 2016-17 में वेस्टर्न स्नैक्स कैटेगरी में डोरिटोस नाचोस लॉन्च किया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

कोरबा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ

“… सब मुमकिन है” : 22,006 करोड़ का कर्ज और चुकाए सिर्फ 6.5 करोड़! Zee के संस्थापक सुभाष चंद्रा पर ‘महा-हेयरकट’ फैसला सुन चौंक गया देश

Editors Picks

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

सुभाष चंद्रा को झटका: NCLT ने 6.25 करोड़ के निपटान आदेश पर लगाई रोक, संपत्ति बेचने पर प्रतिबंध

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.