Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

देखे वीडियो…बघेल के घर छापा : ईडी ने मंगाई नोट गिनने की मशीन,पूर्व सीएम के घर के बाहर और विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO ईडी के वरिष्ठ अधिकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचे हैं। सुरक्षा घेरे में पहुंचे ईडी के अफसरों को देखकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की है। बताया जा रह है कि, ईडी के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर बंगले के अंदर पहुंचे हैं।इधर विधानसभा में भी जम कर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया है।

TTN Desk

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250310-WA0032.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250310-WA0031.mp4

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250310-WA0033.mp4

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की छापेमार कार्रवाई के विरोध के स्वर आज सुबह से ही पूरे छत्तीसगढ़ में गूंज रहे हैं। इसकी आंच अब छत्तीसगढ़ विधानसभा तक पहुंच गई है। सदन में प्रश्न शुरू होते ही सभी कांग्रेसी विधायक अपनी सीट पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने हंगामा को लेकर कहा कि यह प्रश्न काल है महत्वपूर्ण सवाल लगे हैं, जीरो आवर में आप अपना मुद्दा उठा सकते हैं। मैं आपको पूरा मौका दूंगा लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष की एक न सुनी और नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर गए और निलंबित हो गए।

सदन के गर्भगृह में बैठकर निलंबित कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस विधायक, ED से डराना बंद करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो, का नारा लगा रहे थे। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष को कहना पड़ा कि सभी निलंबित विधायक बाहर चले जाएं। दूसरी ओर, भूपेश बघेल के आवास पर कई नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी भूपेश बघेल के घर पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी बंगले में पहुंच रहे हैं। ED के छापे को लेकर कांग्रेस की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

O नोट काउंटिंग मशीन देख भड़के कांग्रेसी

नोट गिनने की मशीन को देख भूपेश समर्थकों ने जम कर विरोध जताते हुए नारेबाजी की।उनका कहना था कि ईडी कुछ तो प्लांट कर फंसाने कि कोशिश कर रही है ।ED की टीम,,,,, सुरक्षा बल और समर्थकों में तीखी बहस बहस भी हुई है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है। मैं स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो गया हूं।

O लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे- पूर्व डिप्टी सीएम

मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

Editors Picks

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.