Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, September 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»कोरबा

देखें तस्वीरें…भाजयुमो का प्रदर्शन : कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने से रोका तो हुई पुलिस से झड़प,बेरीकेडिंग हटा आगे बढ़े और फूंका राहुल का पुतला

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

*कोरबा में भाजयुमो का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी का पुतला दहन*

OO नेशनल हेराल्ड मामले को ले कर भाजयुमो ने आज शुक्रवार को प्रांतव्यापी आंदोलन प्रदर्शन कर कांग्रेस को घेरा।कोरबा के टीपी नगर चौक में पहले बड़ा धरना प्रदर्शन हुआ।जहां बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उद्बोधन दिया।यहां से कोई आधा किलोमीटर की दूरी पर ही कांग्रेस कार्यालय है,वहां तक रैली के रूप में भाजयुमो नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आगे बढ़े।

OO कांग्रेस कार्यालय के पास शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, भारी बल भी तैनात था।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की ,कुछ देर पुलिस से भी ज़ोरअजमाइश हुई फिर बेरीकेडिंग धकेल प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए और कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क पर राहुल गांधी का पुतला भी फूंक दिया।

TTN Desk

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद देशभर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। जहां कांग्रेस “लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, वहीं भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) इसका जवाब आक्रामक विरोध के रूप में दे रहा है।

इसी क्रम में 18 अप्रैल 2025 को कोरबा जिले में भाजयुमो के नेतृत्व में एक विशाल रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे टीपी नगर चौक से प्रारंभ हुआ, जहां से रैली के रूप में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “सोनिया गांधी मुर्दाबाद” जैसे नारों के शोर के बीच कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

O विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता

इस प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही।प्रमुख रूप से उपस्थित नेता:भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा,कोरबा नगर निगम की महापौर: संजू देवी राजपूत,भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,भाजपा पार्षद एवं जिला महामंत्री: नरेंद्र देवांगन, अनूप यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष: अजय विश्वकर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष: योगेश मिश्रा, दिलेन्द्र यादव,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: सुभाष, अविनाश, प्रीति
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष: रंजू, दिव्यांश, अनुराग अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: बृजेश यादव, दीनदयाल, राजा, बंटी साहू, पिंकू रंजन, मोंटी पटेल, पार्षद पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, मंगल राम, स्वाति कश्यप, अर्चना रूनिझा, चंदन सिंह, श्याम साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।इन सभी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। सभी नेताओं ने एक स्वर में कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा किया।

O भाजयुमो ने लगाए ये आरोप

भाजयुमो का कहना है कि कांग्रेस “लोकतंत्र बचाओ” की आड़ में ईडी की कार्रवाई से जनता का ध्यान भटका रही है। जबकि वास्तव में यह एक बड़ा आर्थिक अपराध है, जिसे अब जनता के सामने लाना जरूरी हो गया है। भाजयुमो का दावा है कि उनका यह प्रदर्शन गांधी परिवार की कथित आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ जनता की आवाज़ है।

प्रदर्शन की विशेषताएँ

रैली और प्रदर्शन की पूरी व्यवस्था भाजयुमो द्वारा की गई थी। कार्यकर्ताओं के लिए शीतल पेय, जलपान की व्यवस्था की गई थी। समय पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। बैरिकेड्स तोड़कर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर रोष प्रकट किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

कोरबा:मालती किन्नर के निधन के बाद गद्दी और उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहराया, धमकाने का आरोप

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.