Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कांग्रेस की बैठक : भूपेश अनुशासनहीनता पर भड़के,पायलट ने कहा अब ऐसा हुआ तो लेंगे सख्त निर्णय,लखमा से जेल जा कर मिले

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बड़ी बैइक हुई। लगभग डेढ़ घंटे के मंथन के बाद पीएसी ने कुछ नए नार्म्स तय किए हैं। इनमें सबसे पहला और बड़ा निर्णय यह कि, पार्टी अब अनुशासनहीनता पर सख्त हो जाएगी।

OO इसी तरह से लिए गए अन्य निर्णयों में संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा। कांग्रेस में रुकी हुई नियुक्तियां जल्द होंगी। पार्टी जनता तक पहुंचने के लिए बड़े कार्यक्रम बनाएगी। वहीं केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर बड़े आंदोलनों की जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी।

TTN Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बड़ी बैठक हुई। बैठक में अनुशासनहीनता को लेकर पूर्व सीएम भुपेश बघेल जमकर बिफरे। वहीं उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

बिलासपुर में जिला अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारी को नोटिस जारी कर दिया था। इस पर भी भूपेश बघेल जमकर भड़के। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की चर्चा को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। यहां कि, वरिष्ठ नेताओं को संगठन के खिलाफ बयानबाजी से बचने के लिए भी कहा।

O पार्षद आकाश तिवारी की हुई वापसी

वहीं कांग्रेस के निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी की हुई वापसी। उन्हें पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट, दीपक बैज ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। आज ही आकाश तिवारी ने पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। वहीं पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी को मजबूत करने के लिए आकाश को निर्देश दिए।

O जनता के बीच पहुंचेगी कांग्रेस : पायलट

कांग्रेस की बैठक के बाद PCC प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि, कांग्रेस जनता का इंतजार नहीं करेगी, जनता के बीच जाएगी। जनता से जुड़ने के लिए कांग्रेस मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम चलाएगी। बूथ से प्रदेश स्तर तक पार्टी के नेता जनता के बीच पहुंचेंगे। हमारे कार्यकर्ता, समर्थक, वोटर्स आज भी हैं, हमारी जड़ें गहरी हैं।

O कवासी लखमा से मिलने जेल गए पायलट

सचिन पायलट ने बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। लखमा को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर रही है।

O

पायलट का बीजेपी पर बड़ा हमला

जेल से बाहर निकलकर सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमारा पॉलिटिकल संघर्ष जारी रहेगा। यह सिर्फ व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है, बल्कि बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ हमारी जंग है। पूरे देश में जहां-जहां सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है, वहां कांग्रेस विरोध जताएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

O साव बोले- सबको मालूम है बैठक में क्या होता है

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कांग्रेस की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में होता क्या है। ये सबको मालूम है। जनता क्यों इनसे दूर हो गई। ये अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे और इसका दोषी किसी और को बनाने की कोशिश करेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

Editors Picks

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.