Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

JNU छात्राओं से दुर्व्यवहार मामला: कांग्रेस सांसद आकोइजाम के विरोध में कल टी.पी. नगर में प्रदर्शन और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

October 11, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 12
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Uncategorized

हद कर दी रेलवे ने : अमरनाथ जाने बीएसएफ जवानों के लिए दी जर्जर ट्रेन,बर्थ पर खाली फ्रेम,टॉयलेट गंदे,खिड़कियां टूटी और कॉकरोच की भरमार..फिर बदली ट्रेन.

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJune 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनाती के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों की एक टुकड़ी को त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू भेजा जाना था. BSF ने रेलवे से जवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में AC-2 टियर के 2 कोच, AC-3 टियर के 2 कोच, 16 स्लीपर कोच और 4 जनरल/SLR कोच की मांग की थी. लेकिन जो ट्रेन जवानों के लिए मुहैया कराई गई, उसकी हालत बेहद खराब थी. इस मामले में 4 लोगों को निलंबित किया गया है.

TTN Desk

बीएसएफ के कंपनी कमांडर ने गत दिवस उदयपुर से चलने वाली विशेष ट्रेन का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह जवानों की सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है या नहीं. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और जवानों को ट्रेन की स्थिति देखकर आश्चर्य हुआ. सूत्रों के अनुसार, वैगनों की हालत अमानवीय और दयनीय थी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता. जांच में सामने आया कि महीनों से इन वैगनों का इस्तेमाल नहीं किया गया था, और हर वैगन में टूटे-फूटे सामान बिखरे हुए थे. ट्रेन की खिड़कियों और दरवाजों में छेद थे,बर्थ पर रेग्जीन फोम थे नहीं सीधी फ्रेम थी,टॉयलेट सीटें टूटी हुई थीं, और फर्श पर सैकड़ों कॉकरोच दौड़ रहे थे. अधिकांश सीटों पर गंदगी फैली हुई थी, और कई वैगनों में बिजली का कनेक्शन या बल्ब भी नहीं था.

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन में एक कंपनी के शस्त्र, आवास, भंडार और जवानों के बिस्तरों के लिए उपलब्ध स्थान अपर्याप्त था. इस मुद्दे को बीएसएफ के उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया. कंपनी कमांडर ने जानकारी दी कि ट्रेन के वैगन यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं थे. आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों के लिए ऐसी ट्रेन में यात्रा करना जोखिम भरा साबित हो सकता है.

O शिकायत के बाद तुरंत बदली ट्रेन

बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, जब ट्रेन की खराब स्थिति के बारे में रेलवे से संपर्क किया गया, तो रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को बदल दिया. अब नई ट्रेन के माध्यम से बीएसएफ के जवान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा के उदयपुर से रवाना हो चुके हैं.

O BSF ने नहीं किया जवानों ने कोई हंगामा

इस घटना के संदर्भ में बीएसएफ का स्पष्टीकरण सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि जवानों ने कोई विरोध या हंगामा नहीं किया. बीएसएफ की टुकड़ी के मूवमेंट के दौरान, अधिकारियों द्वारा ट्रेन का निरीक्षण किया जाता है, और इसके बाद ही जवान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. हाल ही में, बीएसएफ ने रेलवे द्वारा प्रदान की गई ट्रेन की स्थिति को लेकर चिंता जताई, जिसके परिणामस्वरूप रेल मंत्रालय ने ट्रेन को बदलने का निर्णय लिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

Editors Picks

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.